अन्य खबरदेश

Lucknow Airport Flight Incident: बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान विमान के पहिए से चिंगारी और उठा धुआं… फ्लाइट में 250 यात्री थे सवार..

Lucknow Airport Flight Incident रविवार (15 जून, 2025) की सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, सऊदी अरब के जेद्दा से आई फ्लाइट SV 3112 की लैंडिंग के दौरान विमान के पहिए से चिंगारी और धुंआ निकलने लगा. इस विमान में करीब 250 हज यात्री सवार थे.

 

यह फ्लाइट सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंची थी. जैसे ही विमान रनवे पर उतरा, उसके एक पहिए से चिंगारी निकलती देखी गई. एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत सतर्कता दिखाई और इमरजेंसी प्रक्रिया अपनाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. यात्रियों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वे दहशत में आ गए. स्थिति को काबू करने के लिए विमान को पुश बैक कर टैक्सी वे पर लाया गया. वहां से यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया

 

अहमदाबाद में हुआ था दर्दनाक विमान हादसा

गुरुवार (12 जून, 2025) को लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एक बड़े हादसे का शिकार हो गई थी. टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद विमान अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में जा गिरा.

 

Read more Patil Automation IPO: आज से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है Patil Automation का IPO, जानें GMP और प्राइस बैंड….

 

Lucknow Airport Flight Incidentएयर इंडिया के मुताबिक, विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई. हादसे में केवल एक यात्री जिंदा बचा, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह हादसा सिर्फ विमान तक ही सीमित नहीं रहा. विमान गिरने से वहां मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 270 से अधिक हो गई है.

Related Articles

Back to top button