LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया, समीर रिजवी ने जिताया हार हुआ मैच – RGH NEWS
खेल

LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया, समीर रिजवी ने जिताया हार हुआ मैच

 LSG vs DC इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार (1 अप्रैल) को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स 18.4 ओवर में 141 रन पर आउट हो गई। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बना लिए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंद से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने 3-3 विकेट लिए। बल्ले से समीर रिजवी ने शानदार अर्धशतक जड़ा।

 

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अब्दुल समद ने 25 गेंद पर 36 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 28 गेंद पर 35 रन बनाए। शाहबाज अहमद ने 16 गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए। मुकुल चौधरी ने 14 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 8 गेंद पर 11 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 8 और ऋषभ पंत ने 7 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने 1 रन बनाए। एनरिख नॉर्खिया और मोहसिन खान खाता नहीं खोल पाए। दिल्ली कैपिटलस् के लिए लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिए।

 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

 

इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर।

 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI

 LSG vs DCएडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, प्रिंस यादव।

 

इम्पैक्ट प्लेयर- दिग्वेश राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अक्षत रघुवंशी।

Related Articles

Back to top button