देश

1 मार्च से महंगाई का जोरदार झटका, LPG सिलेंडर हो गया महंगा

LPG Price rates today: नई दिल्ली। एक मार्च से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। सिलेंडर के दाम में 105 रुपये का इजाफा हो गया है। वहीं अब आशंका यह भी जताई जा रही है कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो सकता है।

 

बता दें कि भारत में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत हर महीने संशोधित की जाती है।

पढ़ें- आधार-पैन लिंक और बैंक अकाउंट KYC सहित इस महीने निपटा लें ये 5 जरूरी काम,नहीं तो हो सकता है नुकसान

LPG Price rates today : कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से होटल और रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यवसायियों की जेब पर ज्यादा असर पड़ने वाला है। 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च यानी आज से अब दिल्ली में 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 1987 रुपये के बजाय 2095 रुपये में मिलेगा जबकि, मुंबई में इसकी कीमत अब 1857 से बढ़कर 1963 रुपये हो गई है।

 

 

बता दें कि अक्तूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 170 रुपये बढ़े हैं।

दिल्ली में एक अक्तूबर 2021 को कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1736 रुपये थी जो कि नवंबर में बढ़कर 2000 रुपये हो गई। वहीं दिसंबर में 101 रुपये का इजाफा हुआ था। हालांकि जनवरी और फरवरी में कीमत में कमी आई थी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button