LPG Price Hike From 1st October: महंगाई से महीने की शुरुवात! बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, अब इतनी चुकानी होगी कीमत?

LPG Price Hike From 1st October
महीने की पहली तारीख को ही लोगो को लगा महंगाई का झटका. क्योंकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने आज यानि 1 अक्टूबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 15 रुपये बढ़ाने की घोषणा कर दी गई है. हालांकि, 14-kg घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में यह बढ़ोतरी OMCs द्वारा पहले की गई चार बार की कटौती के बाद हुई है. देखे अलग -अलग शहरों में सिलेंडर के नया कीमत।

Read More: Benefits Of Neem Leaves Water: रोजाना पी ले इस हरे पत्ते का पानी, सेहत पर दिखेगा फिर ऐसा असर??
जाने दिल्ली से लेकर चेन्नई तक गैस सिलेंडर की कीमत
दिल्ली: दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,595.50 रुपये हो गई है, जो सितंबर में 1,580 रुपये थी. यानी 15.50 रुपये का इजाफा हुआ है.
* कोलकाता : वहीं कोलकाता में 1,700.00 रुपये का भुगतान करना होगा, जो पहले 1,684.0 रुपये था. यहां कीमतों में 16.0 रुपये का किया गया है.
* मुंबई: मुंबई में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,547.00 रुपये है. यहां कीमत में 15.0 रुपये का इजाफा किया गया है. सितंबर में कीमतें 1,531 रुपये थीं.
*चेन्नई: यहां 1,754.00 रुपये कीमत हो गई है. सितंबर के मुकाबले 16.0 रुपये की बढोतरी हुई है.
* घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
जहां एक तरफ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी किया गया है, वहीं 14 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसका मतलब ये हुआ कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें नहीं बदली हैं. आपको बता दें कि इससे पहले 8 अप्रैल को 14KG LPG Cylinder के दाम में बदलाव किया गया था. दिल्ली में 14KG LPG Cylinder का प्राइस 853 रुपये है. वहीं कोलकाता में 879 रुपये और मुंबई में 852.50 रुपये है. जबकि चेन्न्ई में 868.50 रुपये का मिल रहा है.
जिन्हें नहीं पता है, उन्हें बता दें कि ऑयल कंपनियों हर महीने की 1 तारीख को, एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं. उन्हें अगर कीमतों में संशोधन की आवश्यकता महसूस होती है तो वो नए रेट जारी करते हैं.
नई कीमत किस बात पर निर्भर करती है..??
दरअसल, नई कीमतें इस बात पर निर्भर करती हैं कि क्रूड ऑयल की अंतरराष्ट्रीय कीमत क्या है. इसके अलावा इंडियन करेंसी रुपया की स्थिति भी असर डालती है.
इन जगहों पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की महंगाई से दिखा असर
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों पर होगा. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल यहीं होता है.



