LPG Price: ईरान-इजराइल युद्ध के कारण क्या? भारत में अगले महीने बढ़ सकते है LPG गैस के दाम, पढ़े पुरी खबर! – RGH NEWS
बिजनेस

LPG Price: ईरान-इजराइल युद्ध के कारण क्या? भारत में अगले महीने बढ़ सकते है LPG गैस के दाम, पढ़े पुरी खबर!

LPG Price:दुनिया के नक्शे पर ईरान और इजरायल के बीच की उठापटक अब सीधे भारतीय किचन के बजट को प्रभावित कर सकती है। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद, ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य को बंद करने का निर्णय लिया है। यह मार्ग केवल एक समुद्री रूट नहीं है, बल्कि भारत की ऊर्जा लाइफलाइन भी है।

Read More: IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, इंग्लैंड को 7 रन से हराया..

भारत अपनी जरूरत का 80 से 85 प्रतिशत LPG अरब देशों से मंगवाता है और यह सभी माल इसी होरमुज के रास्ते भारत पहुंचता है. सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि कच्चे तेल की तरह भारत के पास LPG का कोई बड़ा इमरजेंसी रिजर्व नहीं है. इसका अर्थ साफ है, यदि सप्लाई रुकी, तो देश में जल्द ही गैस किल्लत और कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है.

LPG CYLINDER: आम जनता को मिली खुशखबरी, अब 400 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, जानें पूरी डिटेल 

कतर ने रोका उत्पादन: बढ़ी गई टेंशन

दुनिया के पांचवें सबसे बड़े LNG उत्पादक देश कतर ने ईरानी ड्रोन हमलों के बाद अपने सबसे बड़े एक्सपोर्ट सेंटर पर उत्पादन रोक दिया है.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार:-

यूरोप में गैस की कीमतें 50% तक वृद्धि हो गई हैं. भारत अपनी 60% LNG जरूरत के लिए इसी मार्ग पर निर्भर है, ऐसे में आगामी दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं.

पेट्रोल-डीजल: राहत या आफत?

कच्चे तेल को लेकर फिलहाल पैनिक जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन खतरा टला नहीं है:

petrol-disel rate

  • पर्याप्त भंडार: भारत के पास अभी 70 से 80 दिनों का तेल रिजर्व है.
  • बदलती रणनीति: पिछले महीने सऊदी अरब से भारी मात्रा में तेल खरीदने के बाद, अब भारत सरकार रूस और अमेरिका जैसे देशों से आयात बढ़ाने पर विचार कर रही है जो इस युद्ध क्षेत्र से बाहर हैं.
  • कीमतों का डर: एक्सपर्ट्स का मानना है कि जल्द ही कच्चा तेल $100 प्रति बैरल का आंकड़ा छू सकता है.

सरकार का एक्शन मोड

स्थिति की गंभीरता को मध्य नजर रखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोमवार को एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई. सरकार नए विकल्पों की तलाश कर रही है ताकि युद्ध लंबा खिंचने की स्थिति में भी देश की ऊर्जा सप्लाई प्रभावित न हो.

Read More: Iran New Supreme leader: खामेनेई के बाद अब कौन बनेगा अगला सुप्रीम लीडर? सामने आया ऐसा नाम जिसने सबको चौंकाया..!

आम आदमी को क्या करना चाहिए?

अफवाहों से बचें: अभी किल्लत शुरू नहीं हुई है, इसलिए पैनिक बुकिंग न करें.

ऊर्जा की बचत: आने वाले समय में कीमतें बढ़ सकती हैं, इसलिए गैस और ईंधन का समझदारी से इस्तेमाल करें

अपडेट रहें: वैश्विक खबरों पर नजर रखें, क्योंकि मिडिल ईस्ट की हर हलचल आपके बजट से जुड़ी है.

युद्ध सीमाओं पर लड़ा जा रहा है, लेकिन इसकी आर्थिक मार हर घर को सहनी पड़ सकती है. भारत के लिए अब एनर्जी आत्मनिर्भरता और नए विकल्पों की तलाश करना अनिवार्य हो गया है.

Related Articles

Back to top button