LPG e-KYC: LPG संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा फैसला, गैस बुकिंग के लिए e-KYC करानी होगी? यहां जानें पूरा डिटेल – RGH NEWS
बिजनेस

LPG e-KYC: LPG संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा फैसला, गैस बुकिंग के लिए e-KYC करानी होगी? यहां जानें पूरा डिटेल

LPG e-KYC:  मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत में LPG गैस की कमी देखने को मिल रही है। देश में कई ऐसी जगह हैं, जहां रेस्टोरेंट और होटल्स को बंद कर दिया है। इतना ही नहीं कई लोग ऐसे भी है, जिन्हे बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल प् रहा है। इसी बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर जारी की गई है।

 

दरअसल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन या ई-केवाईसी कराना जरूरी कर दिया है। (LPG e-KYC) मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि, अगर कोई उमभोक्ता केवाईसी नहीं कराता है तो उसे गैस सेवाएं और सब्सिडी मिलना बंद हो सकता है। वहीँ मंत्रालय के तरफ से जानकारी दी गई है कि, ई-केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ता को किसी एजेंसी या सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन घर बैठे आसानी से मोबाइल के जरिए किया जा सकता है।

 

किनके लिए जरुरी है eKYC करवाना

LPG e-KYC: वहीं, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने X पर एक और पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया है कि, LPG बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (eKYC) केवल उन LPG ग्राहकों के लिए आवश्यक है (LPG e-KYC) जिनका प्रमाणीकरण नहीं हुआ है, न कि सभी ग्राहकों के लिए।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने X पर साझा की जानकारी

LPG e-KYC: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से ई-केवाईसी की जानकारी देते हुए X पर पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है ‘सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (e-KYC) कराना जरूरी है। अब आप यह काम घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। (LPG e-KYC) इसके लिए अपनी ऑयल मार्केटिंग कंपनी के मोबाइल ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप का इस्तेमाल करें। अधिक जानकारी के लिए आप https://pmuy.gov.in/e-kyc.html वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा, अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें या फिर टोल-फ्री नंबर 1800 2333 555 पर कॉल कर सकते हैं।’

Related Articles

Back to top button