LPG Cylinder Price: युद्ध के बीच लोगो कि बढ़ी टेंशन, क्या 1 अप्रैल को और महंगा होगा LPG सिलेंडर? – RGH NEWS
बिजनेस

LPG Cylinder Price: युद्ध के बीच लोगो कि बढ़ी टेंशन, क्या 1 अप्रैल को और महंगा होगा LPG सिलेंडर?

LPG Cylinder Price:  ज्ञात है कि देश में 7 मार्च 2026 को घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि हुयी थी। ऐसे में आपको बता देख कि एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है और लोगों को यह चिंता है कि क्या 1 अप्रैल गैस सिलेंडर और महंगा हो सकता है। क्योंकि अभी तक ईरान युद्ध खत्म नहीं हुआ है। हालांकि सरकार यह विश्वास दिला रही है कि अभी तेल-गैस की कमी नहीं, लेकिन युद्ध आंरम्भ होने के पश्चात ही भारत में कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये और घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा हुआ।

Read More: Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के दो माह पूर्ण — मादक पदार्थों पर रायगढ़ पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई

घरेलू सिलेंडर कि दामों में फिर से वृद्धि कि आशंका

वैसे तो हर साल 1 अप्रैल को सिलेंडर के रेट घटने का लोगों को  बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन 5 साल में घरेलू सिलेंडर के दाम सिर्फ 3 बार बदले। 2021 में घरेलू सिलेंडर 10 रुपये और साल 2020 में 62 रुपये सस्ता हुआ था। इसके बाद अगस्त 2024 में रेट बढ़ा और तब से स्थिर कि स्थिति बनी हुयी थी।  लेकिन 8 अप्रैल 2025 को सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ। उसके बाद 7 मार्च 2026 को महंगा हुआ। यदि युद्ध कि स्तिथि बनी रहे तो सिलेंडर के दाम में फिर बढ़ोतरी हो सकता है।

कमर्शियल सिलेंडर के रेट में उतार-चढ़ाव रहा

यदि हम कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो साल 2020 से साल 2025 तक कमर्शियल सिलेंडर कई बार महंगा-सस्ता हुआ। 1 अप्रैल 2025 को 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 41 रुपये सस्ता हुआ। 1 अप्रैल 2024 को सिलेंडर के दाम में 31 रुपये की कटौती हुई। 1 अप्रैल 2023 को सिलेंडर 92 रुपये सस्ता हुआ। इस बीच कई बार महंगा भी हुआ, लेकिन 2025 के बाद अब 7 मार्च 2026 को महंगा हुआ। होर्मुज को लेकर संकट गहराया तो सिलेंडर और भी महंगा होगा।

2022 में कमर्शियल सिलेंडर 241 रुपये महंगा

साल 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कमर्शियल सिलेंडर 241 रुपये महंगा हो गया था। एक अप्रैल 2022 को रेट बढ़ा था, क्योंकि तब कच्चे तेल के दाम आसमान को छू रहे थे। इससे पहले अप्रैल 2021 में कमर्शियल सिलेंडर 27 रुपये महंगा हुआ था। अप्रैल 2020 में 96 रुपये की राहत मिली थी, लेकिन साल 2022 में सबसे ज्यादा रेट बढ़ा था और उसके बाद अब 2026 में रेट ज्यादा बढ़ा।

दुनिया में LPG का प्रति लीटर रेट कितना?

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि मार्च 2026 में देशभर में LPG रसोई गैस प्रति लीटर महंगी हुई। भारत में LPG की प्रति लीटर कीमत 59.90 रुपये से बढ़कर 66.73 रुपये हुई, यानी करीब 6.83 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। वही सऊदी अरब और अल्जीरिया में LPG सस्ती है, लेकिन एशिया और यूरोप में कीमतें 60 से 70 रुपये प्रति लीटर या उससे ऊपर गईं। फिलीपींस, तुर्की और चिली जैसे देशों में भी मार्च के दौरान गैस की कीमतों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज हुई।

LPG CYLINDER: आम जनता को मिली खुशखबरी, अब 400 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, जानें पूरी डिटेल 

Read More: Bilaspur News: बिलासपुर में बर्ड फ्लू का कहर, सड़क किनारे फेंकी गई मरी हुई मुर्गियां, इलाके में मचा हड़कंप

LPG के दाम किन -किन? आधार पर तय किए जाते हैं

वैसे तो LPG के दाम तय करने के कई तरीके हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सऊदी अरामको के कॉन्ट्रैक्ट प्राइस, जिसे ग्लोबल बेंचमार्क माना जाता है, जिनके आधार पर गैस के रेट तय होते हैं। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी गैस के दामों को प्रभावित करते हैं। यदि क्रूड ऑयल महंगा होता है तो LPG भी महंगी होगी। डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में गैस की दरें तय करती है। सब्सिडी, टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन की लागत भी गैस की कीमतें तय करती हैं। यदि सब्सिडी कम होती है या हटाई जाती है तो गैस महंगी होगी।

Related Articles

Back to top button