LPG Booking New Rules: LPG Cylinder बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, अब इतने दिन से पहले नहीं बुक होगी दूसरा सिलेंडर – RGH NEWS
बिजनेस

LPG Booking New Rules: LPG Cylinder बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, अब इतने दिन से पहले नहीं बुक होगी दूसरा सिलेंडर

LPG Booking New Rules केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी पर लगाम कसने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सोमवार को एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए बुकिंग के समय को 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। सरकारी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच तरह-तरह की अफवाहों की वजह से एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी की जानकारी मिल रही है। कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां जो लोग पहले 55 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करते थे, उन्होंने 15 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया है।

 

देश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस उपलब्ध

सरकार के इस फैसले से अब कोई भी ग्राहक 25 दिनों से पहले नया एलपीजी सिलेंडर बुक नहीं कर पाएगा। मान लीजिए, आपने 1 मार्च को सिलेंडर बुक किया था। पुराने नियमों के मुताबिक आप 22 मार्च को नया सिलेंडर बुक कर सकते थे, लेकिन नए नियमों के मुताबिक अब आप 26 मार्च को ही नया सिलेंडर बुक कर पाएंगे। हालांकि, ये नया नियम मौजूदा हालातों को देखते हुए लिया गया है। एक बार स्थिति सामान्य होने पर पुराना नियम फिर से लागू किया जा सकता है। बताते चलें कि सरकार के साथ-साथ तमाम तेल और गैस कंपनियां अपने ग्राहकों को सूचना दे रही हैं कि देश में किसी भी तरह के ईंधन की कोई कमी नहीं है। देश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस उपलब्ध है।

 

Read moreRaigarh News : नवीन जिंदल के जन्मदिन पर रायगढ़ में सेवा और उत्सव का संगम 

 

कंपनियों से घरेलू ग्राहकों को प्राथमिकता देने के आदेश

सूत्रों ने बताया कि सरकार ने रिफाइनरियों को LPG के प्रोडक्शन में बढ़ोतरी करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही, सरकार ने कंपनियों को आदेश दिए हैं कि वो कमर्शियल एलपीजी कनेक्शन के बजाय घरेलू LPG कनेक्शन को प्राथमिकता दें। घरेलू ग्राहक हमेशा प्राथमिकता रहेंगे। इसके साथ ही, सरकार ने LPG के लिए नए पार्टनर्स की तलाश में भी जुटी हुई है। इसके अलावा, कई देशों जैसे- अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और नॉर्वे ने LPG बेचने के लिए भारत से संपर्क किया है।

 

Related Articles

Back to top button