LPG ग्राहकों को बड़ी राहत, फिर से शुरू हुई ये सेवा – RGH NEWS
देश

LPG ग्राहकों को बड़ी राहत, फिर से शुरू हुई ये सेवा

नई दिल्ली : पिछले कुछ समय से रसोई गैस पर सब्सिडी नहीं आने की शिकायतें मिल रही है। देश भर के अलग-अलग हिस्सों से लोग बैंक खाते में सब्सिडी की रकम नहीं आने की बात कह रहे है। लेकिन अब खातों में सब्सिडी की राशि आनी शुरु हो गई है। भारत सरकार के मुताबिक इस समय झारखंड, पूर्वोत्तर के राज्य, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के जनजातीय इलाके, झारखंड और अंडमान में रसोई गैस पर सब्सिडी दी जा रही है।

gas cylinder available for Rs 587 केंद्र सरकार रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी फिर से बहाल करने पर विचार कर रही है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के पास इस बारे में एक प्रस्ताव आया है जिस पर अभी चर्चा की जा सकती है। केंद्र सरकार के मुताबिक जल्द ही पूरे देश में रसोई गैस पर सब्सिडी फिर से बहाल हो सकती है।

 

आयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से गैस डीलर्स को मिले संकेत के अनुसार, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर सरकार 303 रुपये तक की छूट दे सकती है। ऐसे में अभी 900 रुपये के भाव पर मिल रहा सिलेंडर आपको 587 रुपये तक का मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button