छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

प्यार, परेशान और खुदकुशी….जानिए पूरी कहानी ….

CG NEWS: गरियाबंद जिले के थाना फिंगेश्वर में एक नाबालिग लड़की ने प्यार में प्रताड़ित होकर मौत को गले लगा लिया. प्रेम प्रसंग के कारण नाबालिग ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है. आरोपी ने नाबालिग को प्रताड़ित किया, जिससे परेशान होकर मौत को गले लगाया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दरअसल, नाबालिग को अपहरण कर ले जाकर लगातार शादी करने का जबरदस्ती दबाव बनाकर प्रताड़ित किया. पुलिस ने आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है.गवाहों और परिजनों से पूछताछ करने पर आरोपी सेवन साहू फिंगेश्वर थाने इलाके के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि नाबालिग को शादी नहीं करने पर मर जाऊंगा कहकर डरा धमका कर प्रताड़ित करता रहता था.

इसके बाद बहला फुसला कर भगाकर रायपुर ले जाकर शादी करने का दबाव डालकर परेशान किया. इसके बाद नाबालिग लड़की वापस आकर पतोरा के जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है. कार्रवाई में निरीक्षक राजेश जगत, स.उ.नी. हुमन सिंह ध्रुव, प्र.आर. भिखम साहू , नेमीचंद पटेल, राजकुमार साहू, आर. नंद कुमार ध्रुव, लेखन पटेल की सराहनीय भूमिका रही.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button