LOKSABHA NEWS : लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान

LOKSABHA NEWS : निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनावों की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि चुनाव 7 चरणों में होंगे और नतीजे 4 जून को घोषित होंगे.
चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा. 19 अप्रैल को पहले फेज के वोट डाले जाएंगे. वहीं 4 जून का नतीजे आएंगे. पहले चरण के लिए 20 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा.
4 राज्यों में होगा विधानसभा चुनाव
चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ ही सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव होगा. जिस फेज में राज्य में लोकसभा चुनाव होगा, उसी के साथ में विधानसभा चुनाव होगा.
फेक न्यूज़ रोकने का इंतजाम
गलत सूचना रोकने के लिए व्यापक इंतजाम हमने किया है. राजनीतिक पार्टियों को कई एडवाइजरी जारी की हैं. जितने भी स्टार प्रचारक हैं उनको EC की गाइडलाइन पता हो ये जिम्मेदारी राजनीतिक पार्टियों को दी है. मतदान के दौरान कहीं भी हिंसा हुई तो हम सभी कदम उठाएंगे और इसे रोकेंगे.



