Lok Sabha Chunav 2024: अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ना नहीं चाहता गांधी परिवार!

Lok Sabha Chunav 2024 :अमेठी। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है, कि गांधी परिवार अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ना नहीं चाहता है। वहीं, अमेठी के कांग्रेसी कार्यकर्ता अभी भी इस बात पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। उनका दावा है कि कांग्रेस से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेसियों ने सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी के समर्थन में एक पोस्ट किया और अंतिम में लिखा कि ‘हारने वाले का साथ दिया जा सकता है, लेकिन भागने वाले का नहीं।’ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का दावा है कि राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चाहे राहुल गांधी आए और चाहे जो आए इस बार स्मृति ईरानी 3 लाख से अधिक वोटो से जीतेंगे और राहुल की जमानत जब्त होगी।
नेहरू-गांधी परिवार का रहा है भावनात्मक रिश्ता
Lok Sabha Chunav 2024 अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से नेहरू-गांधी परिवार का एक भावनात्मक रिश्ता रहा है. कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार का रिश्ता यहां से काफी पहले जुड़ गया था. रायबरेली के साथ नेहरू-गांधी परिवार का रिश्ता चार पीढ़ियों का है, जबकि अमेठी सीट से गांधी परिवार का लगाव 1977 में हुआ है, जब संजय गांधी ने चुनाव लड़ा था. रायबरेली से फिरोज गांधी चुनाव लड़कर सांसद बने और उसके बाद इंदिरा गांधी ने इसे अपनी कर्मभूमि बनाया. अमेठी से संजय गांधी और उसके बाद राजीव गांधी चुनाव लड़ते रहे. फिर सोनिया और राहुल ने अमेठी को अपनी कर्मभूमि बनाया.