बिजनेस

Liquor Price Hike: शराब प्रेमियों के लिए बड़ा झटका; इस राज्य में महंगी हो जाएगी शराब, जानें कब से लागू होगी नई कीमतें

Liquor Price Hike: शराब के शौकीनों को एक बार फिर महंगाई का झटका लग सकता है। नए वित्तीय वर्ष यानी एक अप्रैल से शराब के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति पर मुहर लगा दी है। सरकार ने 2026-27 के लिए आबकारी विभाग का राजस्व लक्ष्य 71,278 करोड़ रुपये तय किया है। शहरी क्षेत्रों में देसी शराब की दुकानों का कोटा घटाया जाएगा और अब यह ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। अंग्रेजी शराब की फुटकर दुकानों की लाइसेंस फीस में भी 7.5% की बढ़ोतरी की गई है।

 

इसके अलावा कैबिनेट ने नई नीति में देसी शराब की कीमतों में सीधा इजाफा किया गया है। सरकार ने कीमतों को राउंड फिगर में रखने का फैसला किया है। अब देसी और यूपी मेड शराब (UPML) की एमआरपी (MRP) को अगले 10 रुपये के मल्टीपल में राउंड अप किया जाएगा (सिर्फ 25% v/v स्ट्रेंथ को छोड़कर)। नई दरों के अनुसार, 36 प्रतिशत अल्कोहल वाली देसी शराब की बोतल, जो पहले 165 रुपये में मिलती थी, अब 173 रुपये की मिलेगी। कीमतों में बढ़त की बात करें तो प्रति बोतल लगभग 5 से 8 रुपये तक की बढ़ोतरी तय की गई है।

 

अंग्रेजी शराब और मिनिएचर ‘बच्चा’ 

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नई नीति के तहत अंग्रेजी शराब के दाम 10 से 30 रुपये तक बढ़ जाएंगे। देसी शराब की बढ़ी कीमतें प्रति बोतल के हिसाब से लागू होंगी, जिससे हाफ क्वार्टर और मिनिएचर ‘बच्चा’ की कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी। कोटेदारों के लिए राहत देने के उद्देश्य से पहली बार 100 एमएल का मिनिएचर ‘बच्चा’ बाजार में उतारा गया है, जिसकी कीमत 50 रुपये तय की गई है। नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ जैसे शहरों में अब लो अल्कोहलिक स्ट्रेंथ वाले बियर, वाइन और आरटीडी लाइसेंस के तहत उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, प्रदेश में निर्मित शराब और अन्य आबकारी उत्पादों का विदेश में निर्यात भी किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ेंRaigarh News : कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ग्राहक तलाशते पकड़े गए

 

 

यूपी में शराब के दाम कब से बढ़ेंगे?

उत्तर: नई आबकारी नीति के तहत शराब के दाम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।

 

देसी शराब की कीमत में कितनी बढ़ोतरी होगी?

उत्तर: 36% स्ट्रेंथ वाली देसी शराब की बोतल का दाम 165 रुपये से बढ़कर 173 रुपये हो जाएगा। अन्य प्रकार की देसी शराब में प्रति बोतल 5 से 8 रुपये तक का इजाफा होगा।

 

मिनिएचर ‘बच्चा’ क्या है और इसकी कीमत कितनी है?

Liquor Price Hike: नई नीति के तहत पहली बार 100 एमएल का मिनिएचर ‘बच्चा’ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 50 रुपये तय की गई है

Related Articles

Back to top button