शिक्षा
LIC Recruitment 2023: आवेदन करने की आखिरी तारीख कल, ऐसे करें आवेदन.

LIC Recruitment 2023 Last Date: लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने कुछ समय पहले एएओ पद पर बंपर भर्ती निकाली थी. इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी दिनों से चल रही है और अब अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ गई है. एलआईसी के असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 31 जनवरी 2023 है. ऐसे में वे कैंडिडेट्स जो इच्छुक और योग्य होने के बावजूद किसी वजह से अब तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं, वे अब फॉर्म भर सकते हैं. कल के बाद उन्हें ये मौका न नहीं मिलेगा. जानिए आवेदन से संबंधित जरूरी डिटेल और अप्लाई करने का तरीका.


