छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

लाल आतंक को छोड़ 24 नक्सलियों ने डाले हथियार, 120 ग्रामीणों ने कराया सरेंडर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर के कई इलाकों में नक्सलियों की आज भी तूती बोलती है, लेकिन जांबाज जवानों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बैकफुट पर हैं.

आए दिन नक्सली हथियार डाल रहे हैं. पुलिस जवानों को लगातार बड़ी सफलता हाथ लग रही है.

पूना नर्कोम अभियान के तहत सरेंडर जारी है. दरअसल, होली में सुकमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है.

पूना नर्कोम अभियान के तहत 24 नक्सल आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया है.

जिला पुलिस, कोबरा 208 , 204 वाहिनी सीआरपीएफ 212 वाहिनी को सफलता मिली है.

जिले के अतिनक्सल प्रभावित पोटकपल्ली में आत्मसमर्पण किया है.

होली मिलन समारोह में पोटकपल्ली के करीब 120 ग्रामीणों ने स्वयं 24 लोगों को सरेंडर कराया है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button