Latest Cg News: संकल्प से सिद्धि तक छत्तीसगढ़ बना नक्सलवाद मुक्त — इतिहास रचती भाजपा सरकार आकाश शर्मा

Latest Cg News: 31 मार्च 2025 को भारतीय जनता पार्टी की सरकार और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जो संकल्प लिया गया था आज वह ऐतिहासिक संकल्प पूर्ण रूप से सिद्ध हो चुका है यह केवल एक राजनीतिक वादा नहीं था बल्कि राष्ट्रहित में लिया गया एक दृढ़ निश्चय था जिसे आज जमीन पर साकार करके दिखाया गया है आज पूरे गर्व के साथ कहा जा सकता है कि छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि भारत देश नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से मुक्त हो चुका है यह सफलता किसी एक दिन की नहीं बल्कि निरंतर संघर्ष सशक्त नीति और जमीनी कार्यों का परिणाम है छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गृह मंत्री विजय शर्मा जी के नेतृत्व में जिस प्रकार बस्तर के घने जंगलों में पहुंचकर नक्सलवादियों से संवाद स्थापित किया गया उन्हें मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया गया और आत्मसमर्पण की दिशा में आगे बढ़ाया गया वह अभूतपूर्व है यह पहली बार हुआ जब सरकार खुद जंगलों तक पहुंची और समाधान लेकर आई हजारों की संख्या में नक्सलियों ने अपने हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण किया और लोकतंत्र की मुख्यधारा में शामिल हुए यह सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत की वास्तविक जीत है

इसी संदर्भ में भारतीय जनता युवा मोर्चा रायगढ़ के जिला प्रवक्ता आकाश शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल सरकार की नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता सुरक्षाबलों और हर उस व्यक्ति की जीत है जिसने शांति और विकास का सपना देखा था भाजपा सरकार ने जो संकल्प लिया था उसे समय सीमा के भीतर पूरा करके यह साबित कर दिया है कि अगर नीयत साफ हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता

*आकाश शर्मा ने आगे कहा कि*
जहां एक ओर पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी पांच वर्षों में बस्तर क्षेत्र का प्रभावी दौरा तक नहीं कर पाए वहीं भाजपा सरकार ने मात्र ढाई से तीन वर्षों में ठोस रणनीति बनाकर नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने का कार्य किया यह फर्क है नीयत और नीति का आज छत्तीसगढ़ विकास शांति और सुरक्षा के नए युग में प्रवेश कर चुका है यह नई ऊर्जा नया विश्वास और नए भारत की तस्वीर है



