Latest Cg News: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत 7 मार्गों के निर्धारण पर विचार : दावा आपत्ति 1 अप्रैल तक आमंत्रित

Latest Cg News: गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 मार्च 2026
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत जिला परिवहन कार्यालय द्वारा 7 मार्गों के निर्धारण पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में यदि किसी को आपत्ति हो तो, वे 1 अप्रैल तक लिखित में दावा आपत्ति कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी, ग्राम टीकरकला (लोहराझोरकी) स्थित नवीन छात्रावास भवन पेण्ड्रारोड कक्ष क्रमांक 10 में प्रस्तुत कर सकते हैं। बस संचालन हेतु प्रस्तावित मार्गों का निर्धारण निम्नानुसार है-
पेण्ड्रा से धरमपानी व्हाया पेण्ड्रारोड-देवरगांव-तरईगांव-पकरिया-थाड़पथरा-माई का मड़वा-दुर्गाधारा।
पेण्ड्रा से झिरहिट्टी (छिनपानी) व्हाया पेण्ड्रारोड गोरखपुर-कन्हारी-कोरजा-बालधार- बांधाटोला-जोराडोंगरी-पंडरीपानी-डाहीबहरा-साल्हेघोरी।
पेण्ड्रा से झिरहिट्टी व्हाया पेण्ड्रारोड-गिरवर-हर्राटोला-लालपुर-हरी-अंधियारखोह- डाहीबहरा-साल्हेघोरी।
पेण्ड्रा से चिकनी व्हाया पेण्ड्रारोड-गिरवर-हर्राटोला-लालपुर-हरी-दर्री-गुम्माटोला।
मरवाही से पोड़की व्हाया सिवनी-निमधा-लरकेनी-धनपुर-कोदवाही-मझगंवा- दुबटिया-पेण्ड्रा-पेण्ड्रारोड-गोरखपुर-झगराखांड-धनौली-करंगरा।
खैरझिटी से कोटमी व्हाया पडखुरी-भस्कुरा-मेढुका-सपनी-खंता-डोंगरिया-बगड़ी- महोरा-मंझगवा-अण्डी-कुदरी-कोटमी।
मरवाही से पेण्ड्रारोड व्हाया चिचगोहना-घुसरिया-चचेड़ी-मड़वाही-बरटोला-रटगा- राजाडीह-ढिटोरा-साल्हेकोटा-धनपुर-लटकोनीखुर्द-सिलपहरी-नगवाही-अण्डी- कुदरी-दुपटिया-पेण्ड्रा।



