Latest Cg News: छत्तीसगढ़ में गैस कि किल्लत! होटल- रेस्टोरेंट बंद, जाने कितने दिन का बचा है स्टॉक

Latest Cg News: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव के कारण इसका प्रभाव अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी दिखाई देने लगा है। दरसल बात यह है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के कारण शहर के 20 से ज्यादा रेस्टॉरेंट ठप हो गए हैं, जिससे होटल और फूड व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
Read More: Bank of Baroda saving account: महिलाओं के लिए खास सेविंग अकाउंट लॉन्च, मिलेंगी कई सुविधाएं !
*जानकारी के मुताबिक*
जहाँ छत्तीसगढ़ कि राजधानी रायपुर में 100 से अधिक बड़े रेस्टॉरेंट संचालित होते हैं। इनमें से कई रेस्टॉरेंट को कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उन्हें अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। गैस की कमी के कारण रसोई संचालन में परेशानिया आ रही हैं ऐसी स्थिति का असर शादियों के सीजन पर भी पड़ रहा है। कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आयोजन प्रभावित हो रहे हैं। कई कैटरर्स को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। वहीं शहर के बड़े होटलों की बात करें तो उनके पास फिलहाल केवल 2 से 3 दिन का ही कमर्शियल गैस सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है। यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आगामी दिनों में और भी रेस्टॉरेंट और होटल प्रभावित हो सकते हैं।

रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आम लोगो को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक अभी उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है। मुख्यमंत्री साय ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो उस संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की कही सुनी बातों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही रसोई गैस की बुकिंग करें। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है।


