Kumbh Mela: महाकुंभ में 60 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई, PM मोदी ने दी बधाई..

Kumbh Mela144 साल बाद दुर्लभ संयोग में पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी के साथ महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। सुबह 8 बजे तक करीब 60 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा ली है। यह आंकड़ा 1 करोड़ तक पहुंच सकता है। इस अमृतमयी महाकुंभ में दुनियाभर से 45 करोड़ श्रद्धालुओं, संतों व कल्पवासियों के डुबकी लगाने का अनुमान है। दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन और सनातन का सबसे बड़ा समागम 26 फरवरी तक होगा। इसके लिए सभी अखाड़े महाकुंभ नगर में प्रवेश कर चुके हैं। श्रद्धालु 12.5 किमी में फैले घाट पर स्नान कर सकेंगे। इस बार 183 देशों से मेहमानों के पहुंचने का अनुमान है।
स्नान के लिए संगम क्षेत्रमें 12 किलोमीटर लंबा घाट तैयार किया गया है। स्नानार्थियों के कपड़े बदलने के लिए घाटों के किनारे 18 हजार चेजिंग रूम बनाए गए हैं। 1.25 लाख शौचालय की व्यवस्था भी की गई है। मेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि पहले स्नान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं
Read more DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता को लेकर इस तारीख को होगा बड़ा ऐलान !
सबसे पहले महानिर्वाणी अटल करेंगे अमृत स्नान
Kumbh Melaमहाकुम्भ के दौरान कुल छह स्नान होंगे, इनमें से तीन अमृत (शाही) स्नान होंगे। अखाड़े अमृत स्नान करते हैं। पहला अमृत स्नान मकर संक्रांति पर 14 जनवरी, दूसरा मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी और तीसरा वसंत पंचमी पर तीन फरवरी को होगा।