कोरबा

Korba News:-बालकोनगर पुलिस की निजात अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी

Korba News कोरबा  पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा निजात अभियान के तहत गांजा एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना बालको नगर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Also Read मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा
Korba News  इसी तारतम्य में आज दिनांक 05.12.2022 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि उर्मिला यादव अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर उर्मिला यादव पति रामलाल यादव उम्र 32 वर्ष ग्राम चुईया डुग्गुपारा बालको के पास से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2250 रूपये करीबन को जप्त किया गया, जिससे आर ओ पिया का उक्त कृत्य धारा सदर 34(2) आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 740/2022 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button