रोचक तथ्य
कितने Km चलने पर Bike की सर्विसिंग कराये,जाने पूरी बात

कितने Km चलने पर Bike की सर्विसिंग कराये,जाने पूरी बात क्या आप जानते है सर्विस करवाने से यह अच्छा माइलेज देती है और इसके सभी पार्ट्स अच्छे से काम करते हैं। इंजन ऑयल और एयर फिल्टर समय पर बदलते रहने से इंजन ठंडा रहता है और हवा साफ करने में मदद मिलती है जिससे इंजन की परफॉरमेंस में और माइलेज में सुधार होता है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि कब करना चाहिए सर्विसिंग तो बने रहिये अंत तक-
कितने Km चलने पर Bike की सर्विसिंग कराये,जाने पूरी बात

Raed Also: Honda का दबदबा बैठाने आई Hero की मोस्ट वांटेड बाइक,देखे फायर लुक
अगर आप कम बाइक चलाये तो
पहले 500 किलोमीटर के बाद फिर 1000 किलोमीटर के बाद और फिर हर 3000 किलोमीटर चलने के बाद इसकी सर्विस करवानी चाहिए।
रोजाना बाइक चलते है तो
अगर आप रोजाना बाइक चलाते है तो हर 1500-2000 किलोमीटर पर इसकी सर्विस होनी चाहिए, वरना आप हर 2000-2500 किलोमीटर के बाद सर्विस करवा सकते है।
bike में सर्विसिंग का संकेत
- अगर बाइक का माइलेज अचानक गिर जाए तो इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं. एयर फिल्टर, स्पार्क प्लग, गलत टायर प्रेशर, इंजन आदि से जुड़ी दिक्कतें माइलेज कम कर सकती हैं. इसलिए माइलेज कम होने पर सर्विस के बारे में मैकेनिक से बात करें. बाइक सर्विस कराने से ये परेशानी दूर हो सकती है.
- बैटरी, स्पार्क प्लग, फ्यूल और स्टार्टर मोटर में खराबी आने पर बाइक एक बार में स्टार्ट नहीं होती है. अगर आपकी बाइक तीन-चार बार में स्टार्ट होती है तो यह साफ संकेत है बाइक को सर्विस की जरूरत है. इसे नजरअंदाज करने पर बाइक में और भी प्रॉब्लम हो सकती हैं.
- बाइक स्टार्ट होने पर काफी ज्यादा वाइब्रेशन होना भी बड़ी समस्या है. बाइक के इंजन या दूसरे पार्ट्स में खामी की वजह से ये वाइब्रेशन हो सकती है. सही से सर्विस कराने पर ये समस्या दूर हो सकती है. इसलिए नुकसान से बचने के लिए बाइक की सर्विस कराएं.
- आप बाइक चला रहे हैं लेकिन बाइक काफी हिल रही है, ये भी इंजन की खामी हो सकती है. स्पार्क प्लग में कमी, फ्यूल इंजेक्टर में रुकावट और कार्बोरेटर या फ्यूल सिस्टम में दिक्कत आने पर भी ये समस्या हो सकती है. इसलिए इस समस्या पर भी ध्यान देना जरूरी है.
- इक चलने पर चेन में आवाज आना भी बड़ी समस्या है. इसके अलावा गियर बदलने के दौरान शोर होता है तो भी अलर्ट हो जाना चाहिए. अगर यह समस्या लगातार रही तो चेन और स्प्रॉकेट में खराबी आ सकती है. यह भी एक इशारा है कि आपको बाइक की सर्विस करानी चाहिए.
कितने Km चलने पर Bike की सर्विसिंग कराये,जाने पूरी बात
- लेकिन अगर आप कम बाइक चलाते है तो हर 3 से 4 महीने बाद इसकी सर्विस करवानी चाहिए।
- बारिश और धूल भरे मौसम में बाइक की सर्विस जल्दी करवानी चाहिए।
- अगर आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं तो इससे पहले बाइक की सर्विस जरूर करवा लें।
- अगर बाइक में कोई खराबी है तो तुरंत सर्विस सेंटर जाएं।
- आपको हमेशा कंपनी के सर्विस सेंटर पर जाकर ही इसकी सर्विस करवानी चाहिए जहां पर आपके बाइक मॉडल के लिए स्पेयर पार्ट्स और कुशल मैकेनिक उपलब्ध हो।
- मैकेनिक को बाइक में आ रही प्रॉब्लम के बारे में बताएं और सर्विसिंग के बाद इसका बिल जरूर बनवाएं।



