अन्य खबर

Kharmass News In Hindi Panchag : खरमास का महीना शुरू, देखे इस दौरान कौन से काम वर्जित हैं और किन उपायों से मिल सकता है धन-लाभ

Kharmass News In Hindi Panchag :

खरमास, हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास या मलमास एक ऐसाी अवधि होता है जब सूर्य देव बृहस्पति ग्रह की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं। और इस समय शुभ कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसका प्रारंभ 14 मार्च 2025 से हो चुका है और इसका अंतिम दिवस 13 अप्रैल2025  को होगा जब सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। आइये देखते है खरमास के दौरान क्या -क्या वर्जित कार्य है और क्या कर सकेंगे कार्य..!!

Read More:MP News: आदिवासियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से पुलिसबालों पर किया जानलेवा हमला, एक ASI की मौत..

 

Kharmass News In Hindi Panchag :

खरमास के दौरान क्या -क्या है वर्जित कार्य निम्न बिन्दुओ में समझें 

  • शादी-विवाह: इस दौरान विवाह करना अशुभ माना जाता है।
  • गृह प्रवेश: नए घर में प्रवेश करना या गृह निर्माण कार्य शुरू करना वर्जित होता है।
  • नया व्यापार: किसी नए व्यवसाय की शुरुआत इस अवधि में नहीं की जाती।
  • मुंडन संस्कार: इस दौरान छोटे बच्चों का मुंडन करवाना भी निषेध माना जाता है।
  • मंगल कार्य: किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य, जैसे सगाई, जनेऊ, या नामकरण संस्कार नहीं किए जाते।
  • संपत्ति खरीदना: घर, जमीन, गाड़ी आदि की खरीदारी भी टालने की सलाह दी जाती है।
  • गहनों की खरीदारी: खरमास में सोना-चांदी जैसी बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी से बचना चाहिए।

Read More:Health Tips: इस ड्राई फ्रूट को पानी में भिगोकर खाने से मिलते हैं गजब के फायदे

Kharmass News In Hindi Panchag :

खरमास के दौरान यह कार्य कर सकेंगे..??

  • भगवान विष्णु की उपासना करें।
  • दान-पुण्य करें, विशेष रूप से गायों को चारा खिलाना शुभ माना जाता है।
  • भगवद्गीता और रामायण का पाठ करें।
  • संयमित जीवनशैली अपनाएं और सात्त्विक भोजन करें।
  • जल्दी उठकर स्नान के बाद तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें और ‘ऊँ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें। इस दौरान यदि आप नियमित रूप से सूर्य को जल अर्पित करें तो आपके लिए फलदायी हो सकता है। इसके साथ ही आपके लिए आदित्य ह्रदय स्रोत का जाप करना भी फलदायी माना जाता है।

Related Articles

Back to top button