Kharmas: आज से शुरू हुआ खरमास, अगले एक महीने तक नहीं होंगे कोई शुभ कार्य – RGH NEWS
धर्म

Kharmas: आज से शुरू हुआ खरमास, अगले एक महीने तक नहीं होंगे कोई शुभ कार्य

Kharmas: आज यानी 15 मार्च से खरमास शुरू हो गया है, जो कि पूरे एक महीने तक रहेगा। आपको बता दें कि साल में दो बार खरमास लगता है। एक बार जब सूर्य धनु राशि में गोचर करते हैं और दूसरी बार जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं। इन दोनों ही स्थिति में खरमास लगता है। शास्त्रों में खरमास को शुभ कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में खरमास के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए वरना आपको उसके शुभ पर परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। तो आइए जानते हैं कि खरमास में कौनसे काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

 

खरमास के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

खरमास में पूरे एक महीने तक विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार, सगाई, नववधू का प्रवेश आदि मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। इसके अलावा खरमास के दौरान नए व्यापार की शुरुआत और संपत्ति की खरीददारी करने की भी मनाही होती है। खरमास में कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए। अगले एक महीने के लिए आपको इन सब चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए।

 

Read more Election Dates Announcement: 5 राज्यों में वोटिंग कब? आज आएगा शेड्यूल, जानिए कितने बजे चुनाव आयोग करेगा तारीखों का ऐलान

 

खरमास में क्यों नहीं किए जाते कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य?

ज्योतिष में सूर्य ग्रहों के राजा माने गए हैं और वे पिता पक्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उनके तेज का कम होना मांगलिक करने के लिए उत्तम नहीं माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जब सूर्य देव गुरु ग्रह की राशियों में होते हैं तब उनकी स्थिति कमजोर होती है, इसलिए यह समय मांगलिक कार्यों के लिए सही नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य के लिए सूर्य का तेज होना बहुत ही अच्छा माना जता है।

 

 

खरमास के दौरान क्या करना चाहिए?

Kharmasखरमास में पूजा, पाठ, दान, जप, तप और सूर्य देव की आराधना करना फलदायी माना जाता है। खरमास के दौरान रोजाना सूर्य देव को जल चढ़ाएं। वहीं जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है वो लोग खरमास में सूर्य मंत्रों का जाप जरूर करें। सूर्य देव के साथ भगवान विष्णु की उपासना करने से भी विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Rgh एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Related Articles

Back to top button