छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)राजनीतिक

खैरागढ़ उपचुनाव : धूप बढ़ने के साथ घटी वोटर्स की संख्या, 3 बजे तक 65.68 फीसदी मतदान

रायपुर : खैरागढ़ विधानसभा के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान की शुरुआत हो चुकी है। मतदान की प्रक्रिया शाम 5 बजे खत्म हो जाएगी। इसके बाद जो मतदाता लाइन में लगे हैं, सिर्फ वहीं वोट डाल सकेंगे। तेज गर्मी और धूप के बावजूद उप चुनाव के लिए दोपहर 3 बजे तक 65.68 प्रतिशत मतदान हो चुका है। हालांकि जैसी संभावना जताई जा रही थी, मतदान की रफ्तार वैसी नहीं बढ़ी। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह दिखाई दे रहा है।

3 बजे तक 65.04 प्रतिशत पुरूष और 66.33 फीसदी महिलाएं मतदान कर चुकी हैं। इससे पहले दोपहर एक बजे तक मतदान का प्रतिशत 52.74 था। तब महिला और पुरूष मतदाता बराबर की संख्या में वोट करने पहुंच चुके थे। अब तक जहां 52.88% पुरुषों ने मतदान किया है, वहीं 52.59% महिलाएं भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुकी हैं। आंकड़ों की बात करें तो सुबह 11.30 बजे तक 34.56 फीसदी और सुबह 9 बजे तक 17 फीसदी मतदान हुआ था।

फिलहाल धूप बढ़ने के साथ मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। कई बूथों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इससे पहले सुबह करीब 9.30 बजे कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा और भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल परिवार के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। दोनों उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

10 उम्मीदवार मैदान में-

यशोदा वर्मा – कांग्रेस
कोमल जंघेल – भाजपा
नरेंद्र सोनी – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़
मोहन भारती – राष्ट्रीय जनसभा पार्टी
अरुणा बनाफर – निर्दलीय
साधुराम धुर्वे – निर्दलीय
नितिन कुमार भांडेकर – निर्दलीय
विप्लव साहू – फॉरवर्ड डमेक्रेटिक लेबर पार्टी
ढालचंद साहू – आम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
संतोषी प्रधान – गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

Related Articles

Back to top button