KGF 2 की सुपर सक्सेस के बाद अब आ रहा है फिल्म का थर्ड पार्ट

KGF Chapter 3 Release Date: पिछले साल बॉलीवुड में ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं लेकिन कुछ ने ऐसा ताबड़तोड़ बिजनेस किया कि उन्होंने काफी हद तक कई फ्लॉप्स के लिए भरपाई कर ली; ऐसी ही एक फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) थी. इस फिल्म का पहला और दूसरा, दोनों पार्ट बहुत कमाल के थे और फिल्म के फैंस को बहुत पसंद आए थे. अगर आप केजीएफ के फैन हैं, तो आपको बता दें कि इसका तीसरा पार्ट भी आएगा और मेकर्स ने ‘केजीएफ चैप्टर 3’ (KGF Chapter 3) को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है…
KGF Chapter 3 की रिलीज को लेकर सामने आई ये डिटेल्स
सुपरस्टार एक्टर ‘यश’ (Yash) के काम को केजीएफ फिल्म में बहुत पसंद किया गया है. इस फिल्म के आप फैन हैं तो बता दें कि इसका तीसरा पार्ट, केजीएफ चैप्टर 3 भी बन रहा है और जल्द रिलीज भी किया जाएगा. मेकर्स की तरफ से यह अपडेट आया है कि केजीएफ का यह तीसरा पार्ट इस साल या अगले साल नहीं बल्कि 2025 में शूट किया जाएगा. इस फिल्म को 2026 से पहले रिलीज नहीं किया जाएगा.
क्या होगी KGF Chapter 3 की स्टोरी?
अब अगर आप सोच रहे हैं कि इस बार केजीएफ की स्टोरी क्या होगी तो हम आपको बटन चाहेंगे कि फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है. ‘यश’ फिल्म में क्या किरदार निभाएंगे, इस बार तीसरे चैप्टर में विलेन कौन होगा, इस सबके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. ये भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म के पांचवे पार्ट तक, फिल्म के मेन लीड यश को भी रिप्लेस किया जा सकता है.
बता दें कि इस फिल्म के दूसरे पार्ट ने जबरदस्त बिजनेस किया और कुल मिलाकर इस फिल्म ने 1,250 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है.



