Kedarnath Helicoptor Emergency Landing: केदारनाथ धाम में टला बड़ा हादसा, यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची लोगों की जान

Kedarnath Helicoptor Emergency Landing उत्तराखंड में आज मौसम खराब होने की वजह से दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस तरह से बड़ा हादसा टल गया। दोनों हेलीकॉप्टरों में सवार सभी 10 यात्री सुरक्षित हैं। चार धाम यात्रा के दौरान अक्सर खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर हादसे की आशंका बनी रहती है। एहतियातन दोनों हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
अगस्त्यमुनि में इमरजेंसी लैंडिंग
जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिले में खराब मौसम के चलते केदारनाथ रूट पर उड़ाने भरने वाले दो हेलीकॉप्टरों को अगस्त्यमुनि खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि गुप्तकाशी और ऊखीमठ इलाके में अचानक मौसम खराब होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया।
मौसम खराब होते ही कराई गई लैंडिंग
बताया गया कि एक हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से सेरसी की ओर जा रहा था जबकि दूसरा देहरादून से फाटा के लिए उड़ान भर रहा था। मौसम खराब होते ही दोनों हेलीकॉप्टरों की अगस्त्यमुनि के खेल मैदान में इमजेंसी लैंडिंग कराई गई।
read more Raigarh News : पंचधारी एनीकट में नहाने, तैराकी, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध
कुल 10 यात्री थे सवार
दोनों हेलीकॉप्टरों में पायलट समेत 10 लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मौसम साफ होने के बाद दोनों हेलीकॉप्टरों ने सुरक्षित टेकऑफ किया।
पहाड़ी इलाकों में लगातार बदल रहा मौसम
Kedarnath Helicoptor Emergency Landingपहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बदलते मौसम के चलते हेलीकॉप्टर सेवाओं पर भी असर देखने को मिल रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से भी इन उड़ानों पर नजर रखी जा रही है और सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी भी हादसे को टाला जा सके।



