Kedarnath helicopter booking: IRCTC ने केदारनाथ यात्रा 2026 के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की, जानिए कहां और कैसे करें बुकिंग – RGH NEWS
देश

Kedarnath helicopter booking: IRCTC ने केदारनाथ यात्रा 2026 के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की, जानिए कहां और कैसे करें बुकिंग

Kedarnath helicopter booking: केदारानाथ यात्रा पर जानेवाले श्रद्धालुओं के लिए एक अहम खबर है। चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इस कड़ी में केदरानाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। वहीं केदारनाथ धाम यात्रा पर जानेवाले श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस की बुकिंग आज (11 अप्रैल ) दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

 

कब से कब तक हो सकेगी यात्रा

जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर सर्विस की बुकिंग केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही की जा सकेगी। यह बुकिंग 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए मान्य होगी। टिकट बुक करने से पहले उत्तराखंड पर्यटन पोर्टल पर रिजस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। टिकट बुकिंग के दौरान इस बात का ध्यान रखना है कि एक आईडी पर अधिकतम 6 टिकट ही बुक कराए जा सकते हैं।

 

कैसे बुक करें टिकट?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाएं। इस वेबसाइट पर बुक टिकट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद मिल दिशा निर्देशों का पालन करें। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर जानेवाले श्रद्दालुओं के लिए उत्तराखंड पर्यटन पोर्टल पर रिजस्ट्रेशन करना भी जरूरी है। इसी रजिस्ट्रेशन के आधार पर IRCTC के heliyatra.irctc.co.in पर आप लॉग इन कर हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं।

 

 

-read more Pomegranate Juice: अनार का जूस पीने से क्या होता है, जानिए कब पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

 

 

क्या होगा किराया?

बता दें कि केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस तीन जगह गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से संचालित होती हैं। वहीं किराए की बात करें तो गुप्तकाशी से केदारनाथ का किराया (दोनों तरफ का) लगभग 12,762 रुपये है, फाटा से केदरानाथ का किराया 10,164 और सिरसी से केदारनाथ का किराया 6,390 रुपये है।

 

साइबर ठगी को लेकर अलर्ट

Kedarnath helicopter bookingवहीं प्रशासन ने श्रद्धालुओं को साइबर ठगी से बचने के लिए अलर्ट किया है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि श्रद्धालु फर्जी वेबसाइट, व्हाट्सएप नंबर और सोशल मीडिया ऑफर्स के जरिए होनेवाली धोखाधड़ी को लेकर सतर्क रहें। इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इसलिए केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही बुकिंग करें।

 

Related Articles

Back to top button