देश

Kedar Kashyap Accident: तेज रफ्तार कार ने वन मंत्री केदार कश्यप की गाड़ी को मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे

Kedar Kashyap Accident  छत्तीसगढ़ सरकार के वन मंत्री केदार कश्यप से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दअरसल मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में 4 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।डिजिटल समाचार और मैगजीन सब्सक्रिप्शन लेना

 

कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?

यह दुर्घटना NH-30 पर घोड़ागांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक कार ने मंत्री के वाहन को टक्कर मार दी। (Kedar Kashyap Road Accident News) इसके बाद कार काफिले की फॉलो वाहन से भी जा टकराई। हादसे में फॉलो वाहन में सवार 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

 

घायलों का इलाज जारी

Kedar Kashyap Accident:हादसे के बाद वन मंत्री केदार कश्यप भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। वहीं विधायक लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम भी अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल घायलों की स्थिति को लेकर चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है

ख़बर शेयर करें:

Back to top button