Katni Train Accident: बड़ा रेल हादसा: कोयला लदी मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरीं, कई ट्रेनें प्रभावित – RGH NEWS
देश

Katni Train Accident: बड़ा रेल हादसा: कोयला लदी मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरीं, कई ट्रेनें प्रभावित

Katni Train Accident: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक रेल हादसा हुआ है। जहां बिलासपुर रेलखंड से कोयला लोड कर निकल रही एक मालगाड़ी कटनी मेन स्टेशन से पहले ए-केबिन के पास अचानक पटरी से उतर गई। हादसे की सूचना लगते ही रेलवे प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य चालू कराया। इससे कई यात्री ट्रेनें (Passenger Trains Affected) भी प्रभावित हुई हैं।

 

ज़्यादा जानेंDhurandhar 2 Trailer: धुरंधर-2 का धांसू ट्रेलर हुआ आउट, एक्शन मोड में दिखे रणवीर..

 

एक दूसरे पर चढ़ गए दो डिब्बे

आपको बता दें हादसा 7 मार्च शनिवार की सुबह का बताया जा रहा है जहां न्यू कटनी जंक्शन (New Katni Junction) के पास कोयला लदी मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। इसमें दो डिब्बे तो एक-दूसरे पर चढ़ गए। इस हादसे में ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। हालांकि रेलवे की राहत टीम मौके पर मरम्मत कार्य में जुट गई है।

 

कटनी जिले में एक बड़ा रेल हादसा (Katni Train Accident) सामने आया है। बिलासपुर रेलखंड से कोयला लोड कर निकली एक मालगाड़ी कटनी मेन स्टेशन से पहले ए-केबिन के पास अचानक पटरी से उतर गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

 

Katni Train Accidentजानकारी के अनुसार बिलासपुर रेलखंड से कोयला लेकर वेस्ट बड़ोदरा की ओर जा रही मालगाड़ी न्यू कटनी जंक्शन (New Katni Junction) के ए-केबिन के पास डीरेल हो गई। इस दौरान मालगाड़ी की करीब पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसा इतना गंभीर था कि दो डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए और दोनों ओर की रेल पटरियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

Related Articles

Back to top button