अन्य खबरदेश

Kashmir New Name Kashyap: गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, जल्द मोदी सरकार बदलने वाली है कश्मीर का नाम!.

Kashmir New Name Kashyap केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में दिल्ली में एक पुस्तक “J&K and Ladakh Through the Ages” का विमोचन किया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला और एक ऐसा बयान दिया, जिसने नई बहस छेड़ दी। अमित शाह ने कहा कि कश्मीर का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखा गया था, और इसे “कश्यप” कहे जाने की संभावना को भी खारिज नहीं किया जा सकता।

अपने संबोधन में अमित शाह ने भारत की संस्कृति और इतिहास को समझने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे प्राचीन ग्रंथों में कश्मीर और झेलम नदी का उल्लेख मिलता है, जो इस क्षेत्र की ऐतिहासिक गहराई को दर्शाता है। उनका कहना था कि कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न हिस्सा रहा है, और दुनिया की कोई ताकत इसे भारत से अलग नहीं कर सकती।

महर्षि कश्यप का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास के अनुसार कश्मीर का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर पड़ा था। महर्षि कश्यप ने यहां तपस्या की और इसे बसाया। यह क्षेत्र कभी कश्यप समाज के लोगों का निवास स्थल था। महाभारत जैसे ग्रंथों में भी कश्मीर की संस्कृति और मंदिरों का जिक्र मिलता है।

Kashmir New Name Kashyapकश्मीर की ऐतिहासिक जड़ें महर्षि कश्यप के साथ जुड़ी हुई हैं, और गृह मंत्री अमित शाह ने इस तथ्य को उजागर कर एक नई बहस को जन्म दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस दिशा में क्या कदम उठाती है।

Related Articles

Back to top button