मनोरंजन

कपिल शर्मा के हाथ लगा अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट

Kapil Sharma: नई दिल्ली: अपनी कॉमिक टाइमिंग से लाखों दिलों पर कब्जा जमाने वाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. कपिल शर्मा अब बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. इस बात का खुलासा सामने आए पोस्ट से हुआ.

नंदिता दास की फिल्म में आएंगे नजर

Kapil Sharma :मशहूर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी. तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक ‘कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक्टिंग में फिर से एंट्री करने वाले हैं. नंदिता दास (Nandita Das) की डायरेक्टेड फिल्म में कपिल शर्मा फूड डिलीवरी राइडर का रोल निभाएंगे. इस फिल्म का नाम तो अभी तय नहीं हुआ है. लेकिन इतना जरूर है कि इस फिल्म में शहाना गोस्वामी कपिल शर्मा की पत्नी का रोल निभाएंगी.’

नंदिता दास के साथ कपिल और गिन्नी आए नजर

इस पोस्ट के साथ तरण आदर्श ने एक सेल्फी भी शेयर की है. इस सेल्फी में नंदिता दास (Nandita Das), कपिल शर्मा के अलावा गिन्नी चतरथ भी नजर आईं. ये तीनों सेल्फी में हंसते मुस्कुराते दिखाई दिए.

 

 

दो फिल्मों में आ चुके नजर

कपिल शर्मा इससे पहले दो फिल्मों में नजर आ चुके हैं. पहली फिल्म का नाम ‘किस किस को प्यार करूं’ और दूसरी फिल्म का नाम ‘फिरंगी’ है. इन दोनों फिल्मों की चर्चा तो खूब हुई लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं. इसके बाद कपिल किसी भी फिल्म में नहीं दिखे. ऐसे में ये खबर कपिल के फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है.

‘आई एम नॉट डन येट’  में आए नजर

‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) के अलावा कपिल हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो ‘आई एम नॉट डन येट’ में भी नजर आए थे. इस शो में कपिल ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले थे. यहां तक कि कई विवादों के बारे में भी बात की थी. नेटफ्लिक्स पर इस शो का आगे का सीजन भी आने वाला है.

मनोरंजन से सम्बंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें RGHNEWS 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button