Kangana Ranaut:भाजपा सांसद कंगना रनौत पर हमला, एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने मारा थप्पड़

Kangana Ranaut:नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से नव निर्वाचित भाजपा सासंद व अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात CISF की महिला जवान ने उन्हें थप्पड़ मारा है। कंगना रनौत ने मामले की शिकायत कर महिला जवान को नौकरी से हटाने और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। उन्हें फ्लाइट से दिल्ली आना था। सिक्योरिटी चेक इन के बाद जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थीं, इसी दौरान एलसीटी कुलविंदर कौर (CISF यूनिट चंडीगढ़ एयरपोर्ट )ने उन्हें थप्पड़ मारा। उसके बाद कंगना रनौत के साथ यात्रा कर रहे शख्स मयंक मधुर, ने कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की। आरोपी CISF कर्मी को हिरासत में ले लिया गया है।
Read more : Cg News: मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने सिर पर मारा पत्थर
Kangana Ranaut बता दें कि कंगना रनौत इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव में उतरी थीं। एक्ट्रेस के सामने कांग्रेस पार्टी के नेता विक्रमादित्य सिंह थे। कंगना ने उन्हें 74,755 वोटों से हराया है।