देश

JK में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 जबान थे सवार….

Jammu-Kashmir के किश्तवाडा में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर में 2 से 3 लोग सवार थे। इस बारे में सेना के अधिकारी ने कहा– सेना का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलटों को चोटें आई हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं।

Jammu-Kashmir बता दें कि बीते महीने मार्च में एक सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था। अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वेस्ट कामेंग जिले के एसपी बी.आर.बोमारेड्डी ने मीडिया को बताया कि हेलीकॉप्टर हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई थी। मारे गए पायलटों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और मेजर जयंत ए के रुप में हुई थी जिसके बाद शव दुर्घटना स्थल से बरामद कर लिया गया है।

 

Also read 9 मई को बंगाल में दस्तक देगा चक्रवात तूफान ”मोचा”, इन राज्यों पर IMD ने जारी किया अलर्ट…

 

Related Articles

Back to top button