Jio ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 4G लैपटॉप, कीमत बस 16,499 रुपये... – RGH NEWS
बिजनेस

Jio ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 4G लैपटॉप, कीमत बस 16,499 रुपये…

Jiobook रिलायंस जियो ने भारत में JioBook की दूसरी जेनरेशन लॉन्च कर दी है। लेटेस्ट Jiobook 2 को कंपनी पिछले वर्जन के मुकाबले बेहतर प्रोसेसर के साथ पेश किया है। रिलायंस जियो के इस लेटेस्ट लैपटॉप को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीदा जा सकता है। जियो का यह बजट फ्रेंडली लैपटॉप 4G इनेबल है। इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने भारत में सस्ता 4G फीचर फोन JioBharat V2 को लॉन्च किया था।

Jiobook 2023 लैपटॉप की खूबियां

रैम: 4GB LPDDR4 ऑपरेटिंग सिस्टम: JioOS ऑलवेज-ऑन इंटरनेट 4G LTE और डुअल-बैंड Wi-Fi अल्ट्रा लाइट और कॉम्पैक्ट: 990 ग्राम मल्टी-टास्किंग और मल्टी विंडो सपोर्ट सपोर्ट वायरलेस स्कैनिंग और प्रिंटिंग

रिलायंस Jiobook 2023 की खूबियों की बात करें तो यह पिछले वर्जन के मुकाबले काफी हल्का है। इसके साथ ही बैक पैनल में Jio का लोगो भी दिया गया है। 2023 में लॉन्च इस लैपटॉप का वजन मात्र 990 ग्राम है। बात करें पिछले साल वाले जियो बुक की तो उसका वजन 1.2 किलोग्राम था।लेटेस्ट JioBook में कनेक्टिविटी के लिए कई सारे ऑप्शन दिए गए हैं। इनमें 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, HDMI पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और SIM सपोर्ट दिया गया है।

रिलायंस के जियो बुक लैपटॉप के बैटरी की बात करें तो यह 8 घंटे का बैकअप देता है। इसके साथ ही इस अफोर्डेबल लैपटॉप में एंटी-ग्लेयर HD डिस्प्ले और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप में इनफिनिटी की-बोर्ड और लार्च टचपैड का सपोर्ट दिया गया है

 

JioBook में SIM एक्टिवेट कैसे करें

होम एक्टिवेशन : जियो की वेबसाइट या मायजियो मोबाइल ऐप से नया सिम रजिस्टर करें। जियो सिम की होम डिलिवरी आपके तय समय पर कर दी जाएगी।

जियो स्टोर में सिम एक्टिवेशन : JioBook SIM को जियो स्टोर पर भी एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने जियोबुक को नजदीकी जियो स्टोर पर लेकर जाना पड़ेगा।

 

Read more ये 5 शेयर बनाएंगे मालामाल, लिस्ट में टाटा ग्रुप के स्टॉक भी है शामिल..

 

 

JioBook की कीमत

Jiobookरिलायंस के लेटेस्ट JioBook को कंपनी 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इस लैपटॉप को रिलायंस डिजिटल स्टोर और अमेजन इंडिया से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। अमेजन पर HDFC बैंक के कार्ड पर 1250 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button