Jhharkhand News: पुलिस को मिली सफलता! नक्सलवाद सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 इनामी नक्सली ढेर!
Jhharkhand News: झारखण्ड /लातेहार जैसे कि हम सभी जानते है कि अभी भारत सरकार की तरफ से देशभर में ‘नक्सल मुक्त भारत’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलवाद के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी बीच झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुयी है। यहां एंटी नक्सलवाद ऑपरेशन के तहत पुलिस ने एक 5 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है। वहीं, एक 10 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है
लाख का इनामी ढेर, 10 लाख का इनामी गिरफ्तार
जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के करमखाड़ और दौना के बीच जंगल में रविवार देर रात को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो कि आज यानि सोमवार सुबह तक चली। इस लंबी मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को ढेर कर दिया, जो भाकपा का नक्सली कमांडर मनीष यादव था। इस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा पुलिस ने एक नक्सली कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया है, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इस खबर की पुष्टि पलामू DIG वाईएस रमेश ने की है।

*जंगल में पुलिस ने नाकाबंदी कर नक्सलीयों का किया घेराव*
बता दें कि दो दिन पहले ही सदर थाना क्षेत्र के ईचाबार जंगल में हुई पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में पुलिस ने एक 5 लाख के इनामी प्रभात गंझू और 10 लाख के इनामी पप्पू लोहरा को मार गिराया था। पप्पू लोहरा जेजेएमपी का सुप्रीमो था।
पलामू DIG वाईएस रमेश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मनीष यादव अपने दस्ते के साथ जंगल में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने जंगल में नक्सलियों की घेराबंदी की। पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इस जवाबी कार्रवाई में इनामी नक्सली मनीष यादव ढेर हो गया। मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में पुलिस को मौके से दो ऑटोमैटिक राइफल भी बरामद हुईं।
Read More:Trending News In CG: देश के सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर अब बनेंगे रायपुर में
5लाख व 10 लाख के इनामी नक्सलीयों के नाम:-
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही सदर थाना क्षेत्र के ईचाबार जंगल में हुई पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में पुलिस ने एक 5 लाख के इनामी प्रभात गंझू और 10 लाख के इनामी पप्पू लोहरा को मार गिराया था। पप्पू लोहरा जेजेएमपी का सुप्रीमो था।


