देश

इस राज्य के केबिनेट मंत्री ने दी चौंकाने वाली धमकी…कहा-..

रांची। jharkhand minister hafizul hassan hindu muslim: देशभर में उठे हिंदु-मुस्लिम तनाव के बीच झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने चौंकाने वाली ‘सांप्रदायिक बदले’ की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि देश में 20 प्रतिशत मुस्लिम हैं और 70 प्रतिशत हिंदू। हफीजुल हसन ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि सबको पता है कि जो हो रहा है, केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है जो हमारे साथ हो रहा है उसमें हम सबका नुकसान है।उन्होंने कहा कि देश में मुस्लिम 20 प्रतिशत हैं और हिंदू 70 प्रतिशत। लेकिन अगर ज्यादा डिस्टर्ब हुआ मेरा 20 प्रतिशत घर बंद होगा, तो आपका 70 प्रतिशत घर बंद होगा। बता दें कि हफीजुल हसन झारखंड के मधुपुर से विधायक हैं।बता दें कि इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी के झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा, ये है हेमंत सरकार का असली चेहरा। अगर मुख्यमंत्री जी में हिम्मत है तो इस मंत्री का इस्तीफा ले कर दिखाएं।

बलात्कार के आरोपी को छुड़ाने 50 से 60 लोगोंं ने थाने में किया हंगामा

 

इससे पहले भी हफीजुल हसन अपने बयानों के चलते सुर्खियों में आ चुके हैं। इसके पहले हसन ने लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाकर 18 साल से 21 साल करने का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि लड़कियों का शारीरिक विकास लड़कों की अपेक्षा तेजी से होता है, इसलिए लड़कियों की शादी ‘बाली उमर’ में ही कर देनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button