Jharkhand Election Results: झारखंड के 48 नगर निकायों के चुनाव रिजल्ट जारी, जानें कौन जीता-कौन हारा? – RGH NEWS
देश

Jharkhand Election Results: झारखंड के 48 नगर निकायों के चुनाव रिजल्ट जारी, जानें कौन जीता-कौन हारा?

Jharkhand Election Results झारखंड में आज ‘स्थानीय स्वशासन’ के भविष्य का फैसला होने जा रहा है। झारखंड में 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती जारी है। वोटों की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हुई, अब कई सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। आज किसके लिए खुशी का दिन होगा, इसका फाइनल और अंतिम रिजल्ट शाम तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। नगर निकाय चुनाव मत पत्र (बैलेट पेपर) के जरिए कराए गए। इसमें मत पत्र पर NOTA का विकल्प नहीं दिया गया था।

 

 

झारखंड के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में 9 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, 20 म्युनिसिपल काउंसिल और 19 नगर पंचायतें शामिल थीं, जिसमें कुल 1,087 वार्ड हैं। बता दें कि राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में कुल 1,087 वार्ड हैं, लेकिन 1,042 वार्डों में चुनाव हुए, क्योंकि 41 पार्षद निर्विरोध चुने गए। तीन वार्डों में नामांकन प्राप्त नहीं होने के कारण रिक्त स्थान रह गए और मानगो नगर निगम के एक वार्ड में उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान रद्द कर दिया गया।

 

महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए 235 महिलाओं सहित कुल 562 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि वार्ड पार्षद पदों के लिए 2,727 महिलाओं सहित 5,562 उम्मीदवारों ने चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमाई। चुनाव किसी राजनीतिक दल के चिन्ह पर नहीं लड़ा गया, लेकिन उम्मीदवारों को विभिन्न दलों का समर्थन प्राप्त है

 

वीणा देवी बनी बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष

बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को प्राप्त मत:-

 

1. वीणा देवी :-4065

2. मधुमिता देवी:-1901

3. पूनम देवी:-1621

4. वनलता देवी:-899

5. सुषमा देवी:- 855

6. मनोरमा देवी:-471

 

read more Chhattisgarh Guideline Rates: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बदल गई जमीन की दरें! नई गाइडलाइन आज से लागू

 

बुंडू नगर पंचायत में जीते हुए उम्मीदवार

1. घासीराम उरांव – 394

2. जितेंद्र उरांव – 4007

3. विजय बड़ाईक – 1942

4. राजेश उरांव – 3198

5. रितेश कुमार पातर – 190

6. शंकर सिंह मुंडा – 533

7. श्रीकृष्ण मुंडा – 1040

वार्ड सदस्य चुनाव का रिजल्ट

वार्ड संख्या -7 वार्ड सदस्य का परिणाम

1. नेपाल दास – 638

2. संजय हलदार – 169

 

वार्ड संख्या -10 वार्ड सदस्य का परिणाम

1. अक्षय कुमार प्रमाणिक – 108

2. धनंजय प्रमाणिक – 354

3. मुकेश कुम्हार – 263

4. हिमांशु प्रमाणिक – 127

चतरा: वार्ड सदस्य चुनाव का परिणाम

चतरा वार्ड पार्षद के विजयी प्रत्याशी

 

वार्ड एक – राकेश कुमार

वार्ड दो – ऋतिका सिन्हा

वार्ड तीन- मो नेहाल

वार्ड चार – पार्वती देवी

वार्ड पांच- रिंकू देवी

वार्ड छह – दीपक वर्मा उर्फ दीपू वर्मा

वार्ड सात – पूनम कुमारी

वार्ड आठ -सरिता देवी

वार्ड नौ – प्रमिला देवी

वार्ड दस – बबीता देवी

वार्ड ग्यारह – परिणाम का इंतजार

वार्ड बारह – आबिद हुसैन

वार्ड तेरह – परिणाम का इंतजार

वार्ड चौदह – अफसाना खातून

वार्ड पंद्रह – उजाला प्रविन

(प्रशासन की तरफ से नतीजों की आधिकारिक पुष्टि बाकी है। हालांकि, मतों की गिनती में ये उम्मीदवार जीत चुके हैं।)

Related Articles

Back to top button