JEE Advanced 2026 Result: JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी, शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर

JEE Advanced 2026 Result आईआईटी रुड़की ने रविवार (31 मई) रात को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड के रिजल्ट घोषित कर दिए। इस साल आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने परीक्षा में टॉप किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
शुभम कुमार को मिले 360 में 330 अंक
JEE Advanced 2026 के नतीजों में IIT दिल्ली जोन के छात्रों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। परीक्षा में शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, कबीर छिल्लर 329 अंकों के साथ दूसरे और जतिन चाहर 319 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। खास बात यह है कि शीर्ष तीनों अभ्यर्थी IIT दिल्ली जोन से हैं।
आरोही देशपांडे को मिली 77वीं रैंक
महिला अभ्यर्थियों में आरोही देशपांडे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 77वीं रैंक हासिल की। उन्होंने परीक्षा में 360 में से 280 अंक प्राप्त किए और टॉप महिला उम्मीदवार बनीं।
रिजल्ट के बाद कोटा में जश्न का माहौल
जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड 2026 में कोटा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। कोटा ने लगातार तीसरे साल ऑल इंडिया 1 रेंक प्राप्त कर कोटा कोचिंगों को गौरांवित किया है। ऑल इंडिया गल्स टॉपर आरोही देशपांडे भी कोटा क्लासरूम से ही हैं। रिजल्ट के बाद कोटा में जश्न का माहौल है।
बिहार के गया के रहने वाले हैं शुभम कुमार
जेईई एडवांस्ड में जेईई मेन में भी टॉप करने वाले और 100 परसेंटाइल स्कोर बनाने वाले बिहार के गया निवासी शुभम कुमार ने टॉप किया है। शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक प्राप्त किए है। ऑल इंडिया रैंक दो पर कोटा से ही कोचिंग कर रहे कबीर छिल्लर है, उन्होंने 360 में से 329 अंक प्राप्त किए हैं। दोनो ही टॉपर कोटा से कोचिंग कर रहे थे और अच्छे दोस्त भी हैं।
17 मई को हुई थी ये परीक्षा
JEE Advanced 2026 Resultइस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। परीक्षा का समय 3 घंटे था। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और



