Jammu-Kashmir Road Accident: भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 की मौत; कई घायल…

Jammu-Kashmir Road Accident : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार सुबह के भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत होने की खबर निकलकर सामने आई है। वहीं इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सड़क हादसे में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
खाई में गिरा ट्रैवलर वाहन
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा डोडा-बराथ मार्ग पर पोंडा इलाके में हुआ है। यहां एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गया। हादसे के वक्त ट्रैवलर में कई लोग सावर थे। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए करवाया है।
इस भीषण हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई और मौत का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि, घायलों में से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं दूसरी तरफ घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य अब भी जारी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सड़क दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की
यह भी पढ़ें: Tesla Electric Cars in India: भारत में Tesla का पहला शोरूम खुला, लॉन्च हुआ इलेक्ट्रिक SUV मॉडल Y..
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर दी जानकारी
Jammu-Kashmir Road Accident News: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि, ”हादसे के समय वाहन में कुल 24 लोग सवार थे। इनमे से पांच लोगों की मौत हुई है और 19 लोग घायल है। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर हैं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया जा रहा है।’हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैं स्थानीय जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूँ।”
इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था कि,”डोडा शहर से लगभग 20 से 25 किलोमीटर दूर बराथ गांव के पास एक निजी टेंपो सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर अभी-अभी डोडा के डीसी हरविंदर सिंह से बात की। अब तक 3 लोगों के हताहत होने की सूचना है, 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।” केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा, “घायलों को हर संभव सहायता और चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। डीसी व्यक्तिगत रूप से पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं और मुझे नियमित अपडेट दे रहे हैं। आवश्यकतानुसार आगे भी सहायता प्रदान की जाएगी। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना।”
जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसा कहां हुआ?
यह भीषण हादसा डोडा जिले के पोंडा इलाके में डोडा-बराथ मार्ग पर हुआ, जहां एक टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गया।
जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है?
अब तक इस हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में कितने लोग सवार थे?
हादसे के समय टेंपो ट्रैवलर में कुल 24 लोग सवार थे, जिनमें से 19 घायल हुए हैं। दो महिलाओं की हालत गंभीर है।
घायलों को कहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया है?
सभी घायलों को डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। गंभीर रूप से घायलों को रेफर भी किया जा रहा है।
क्या सरकार ने इस सड़क हादसे पर कोई प्रतिक्रिया दी है?
Jammu-Kashmir Road Accident हाँ, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स (Twitter) पर हादसे की पुष्टि की है और कहा है कि घायलों को हर संभव सहायता दी जा रही है। वे जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं।