Jammu Kashmir Encounter: आतंक पर कड़ा प्रहार! जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने जैश के टॉप कमांडर समेत दो आतंकियों को किया ढेर – RGH NEWS
देश

Jammu Kashmir Encounter: आतंक पर कड़ा प्रहार! जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने जैश के टॉप कमांडर समेत दो आतंकियों को किया ढेर

Jammu Kashmir Encounter सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुनियोजित तरीके से जॉइंट ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। इसके बाद दो आतंकियों के शव और कई हथियार बरामद किए गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को सुदूर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में सैनिकों ने दो आतंकियों के शव बरामद किए। उनके पास दो एके-47 राइफल भी मिलीं। सेना की टुकड़ी व्हाइट नाइट कॉर्प्स की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया गया कि किश्तवाड़ जिले में दो आतंकी मारे गए।

 

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टुकड़ियों ने तलाश अभियान शुरू किया और दौरान सुबह लगभग साढ़े 10 बजे चतरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में मुठभेड़ शुरू हो ग

 

मिट्टी के घर में छिपे थे आतंकी

सेना के अधिकारियों ने बताया कि एक पहाड़ी पर स्थित मिट्टी के घर के भीतर छिपे आतंकवादियों ने पास आ रहे जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान अभी भी जारी है। अब तक दो आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं। पिछले महीने चटरू जंगल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच करीब आधा दर्जन मुठभेड़ें हुईं, जिसमें एक सैनिक शहीद हुआ और एक आतंकवादी मारा गया।

 

read more Namo Bharat: PM Modi ने मेट्रो-रैपिड रेल का उद्घाटन किया, 82km का सफर सिर्फ 55 मिनट में तय करेगी

 

सेना ने क्या बताया?

Jammu Kashmir Encounterसुरक्षाबलों की तरफ से एक्स पर लिखा गया, ” जम्मू कश्मीर पुलिस, आईबी और अपने इंटेलिजेंस सोर्स से मिली भरोसेमंद इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर, किश्तवाड़ इलाके में ऑपरेशन त्राशी-I के तहत एक सोचा-समझा जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया गया ताकि इलाके में एक्टिव आतंकवादियों को ट्रैक और न्यूट्रलाइज किया जा सके। पहले सेना और आतंकियों के बीच थोड़ी मुठभेड़ हुई। इसके बाद रविवार सुबह 11 बजे के करीब सीआईएफ डेल्टा, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मिलकर आतंकवादियों से एनकाउंटर शुरू किया। सामरिक सटीकता, सहज तालमेल और दृढ़ आक्रामकता का प्रदर्शन करते हुए, सैनिकों ने मुठभेड़ स्थल पर अपना दबदबा बनाया, जिसमें दो आतंकी मारे गए। दो एके-47 राइफल सहित कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।”

 

Related Articles

Back to top button