Jammu And Kashmir News: शादी के दौरान हुआ हादसा! घर की दीवार गिरने से 8 बच्चों समेत दर्जनों हुए घायल

Jammu And Kashmir News: जम्मू – कश्मीर/ के राजौरी नगर इस वक्त की हादसा वाली खबर है बता दे की राजौरी के वार्ड नंबर 16 कप्पा खा में विवाह समारोह के दौरान दीवार गिरने से तीस से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें से 22 को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज राजौरी लाया गया यहां पर दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में दुल्हन को भी चोटें आई है उसे भी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज राजौरी में भर्ती करवाया गया है। पढ़े पूरी घटना
इस समय हुआ हादसा
आपको बता दे की जानकारी के अनुसार मुहम्मद अदरीस की बेटी की आज रविवार को शादी थी दोपहर को बारात आई और निकाह की रस्मों को पूरा किया गया। देर शाम को डोली विदा करने की रस्म चल रही थी। इसी दौरान आसपास के लोग भी बेटी को विदा करने के लिए पहुंचे हुए थे और कुछ लोग दीवार के साथ खड़े होकर देख रहे थे। इतने में पूरी दीवार की गिर कर नीचे खड़े लोगों के ऊपर आ गिरा।
दुल्हन को भी आई चोटें
उसी समय लोगों ने सभी घायलों को मलबे के बीच से निकाल कर 22 लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज राजौरी में पहुंचाया। यहां पर उसी समय सभी का उपचार शुरू कर दिया। उपचार के दौरान लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया गया।
Read More:Jammu Kashmir: बड़ा हादसा, 700 फिट गहरी खाई में सेना का वाहन गिरने से 3 जवानों की मौत…
घायलों के नाम कुछ इस प्रकार
साइमा अख्तर पत्नी मोहम्मद खलील, सरतल बेगम पत्नी मुहम्मद दीन उम्र लगभग 35 वर्ष, अयान पुत्र जुल्फिकार अली, सरीश पुत्री जुल्फिकार अली, जेरा हयात पुत्री मुहम्मद अलयास, 6. तजीम अख्तर पत्नी मुनीर हुसैन उम्र 29 वर्ष, शाहीन अख्तर पत्नी मुहम्मद आरिफ उम्र 32 वर्ष, जमीला अख्तर पत्नी मुहम्मद मकसूद उम्र 42 साल, मुहम्मद जुबैर पुत्र महमूद अहमद उम्र 14 वर्ष, मुमताज बेगम पत्नी मुहम्मद राशिद उम्र 47 वर्ष, मरियम अख्तर पत्नी मुहम्मद खालिक उम्र 35 वर्ष, मुनीजा अख्तर पत्नी मुहम्मद नसीर उम्र लगभग 39 वर्ष, मुमताज बेगम पत्नी मुहम्मद कल्लू उम्र 57 वर्ष, अनाया कौसर पुत्री जफर इकबाल उम्र 16 वर्ष (जीएमसी जम्मू को रेफर), मायर्या कौसर पत्नी इम्तियाज अहमद उम्र 33 वर्ष, कादिर हुसैन पुत्र मुहम्मद हुसैन उम्र 39 वर्ष, ऐराम पुत्री मुहम्मद इमरान उम्र आठ वर्ष (जीएमसी जम्मू रेफर), यासमीन अख्तर पत्नी मुहम्मद शफीक उम्र 42 वर्ष, रेहान खान पुत्र कादिर हुसैन उम्र 18 वर्ष, मुमताज बेगम पत्नी मुहम्मद यह सभी वार्ड नंबर 16 के निवासी है।



