Jalgaon Road Accident: भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की जोरदार टक्कर से 6 लोगों की मौत

Jalgaon Road Accident महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर तहसील में आज सुबह एक दुखद ट्रिपल रोड एक्सीडेंट हुआ। बाइक, कार और ST बस की टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अमलनेर-धुले मार्ग पर मंगरुल गांव के नजदीक होटल वृंदावन के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, अमलनेर से धुले जा रही एक बाइक और ST बस को समाने से आ रही गुजरात नंबर की कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह डैमेज हो गई और उसके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार पांच लोगों की भी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों के नाम-
मरने वालों की पहचान आदित्य चंद्रकांत महाजन, अनीता सुरेश महाजन, निर्मला नंदलाल महाजन, नंदलाल गोपाल महाजन और सुरेश विक्रम महाजन के रूप में हुई है, जो सभी व्यारा, गुजरात के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग अमलनेर में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
कार में फंसा था छोटा बच्चा
एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही डायल 112 टीम, पुलिस इंस्पेक्टर दत्तात्रेय निकम, हेड कांस्टेबल कैलाश शिंदे, रवि पाटिल और लोकल पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल भेजा गया। कार में एक छोटा बच्चा फंसा हुआ था, जिसे गांव वालों, पुलिसवालों और ST कर्मचारियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ST बस में सवार दीपक दिलीप पाटिल भी घायल हो गया। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गांव के हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
Jalgaon Road Accidentफिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस भयानक हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की जान चली गई, जिससे दोनों राज्यों में दुख की लहर दौड़ गई।



