देश
Jaguar Fighter Plane Crash : एयरफोर्स का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, ट्रेनिंग उड़ान के दौरान हुआ हादसा..

Jaguar Fighter Plane Crash भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान आज हरियाणा के पंचकूला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा। भारतीय वायुसेना ने हादसे की जांच का आदेश दे दिया है।
Read more Gold Rate Today 7th March: आज फिर सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज का लेटेस्ट रेट..

पहाड़ी इलाके में गिरा विमान
Jaguar Fighter Plane Crashजानकारी के मुताबिक पंचकूला के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी के बालदवाला गांव के नजदीक यह लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त फाइटर जेट का पायलट पैराशूट के माध्यम से सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है



