मनोरंजन

Jacqueline Fernandez Mother Death: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज का हुआ निधन!

Jacqueline Fernandez Mother Death:

बॉलीवुड में एक बार फिर शोक की लहर, क्योंकि एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के सिर से उनकी मां का साया उठा। आपको बता दे की श्रीलंकन अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज का हुआ निधन।  उन्होंने अस्पताल में 13 दिनों तक संघर्ष करने के बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली। भले ही एक्ट्रेस की मां हमेशा लाइमलाइट से दूर रही हों, लेकिन वह हमेशा अपनी बेटी के साथ मजबूती के साथ खड़ी रहती थीं। ऐसे में उनके जाने से एक्ट्रेस को बहुत गहरा सदमा लगा है। आपको बता दे की बहरीन के मनामा में रहने वाली किम को पहले भी 2022 में इसी तरह के स्वास्थ्य संकट का सामना करना पड़ा था और तब भी उन्हें बहरीन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

Read More:Vertical Lift Sea Bridge: PM Modi रामनवमी के अवसर आज भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज का करेंगे उद्घाटन…

जैकलीन फर्नांडिस की मां लीलावती अस्पताल में भर्ती थी

बॉलीवुड में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस को 24 मार्च को मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी अनुसार रिपोर्ट्स की मानें तो  उनकी मां किम को स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और पिछले 13 दिन से वह ICU में भर्ती थीं। जैकलीन फर्नांडिस 26 मार्च को गुवाहाटी में होने वाले आईपीएल सेरेमनी (IPL 2025) में परफॉर्मेंस देने वाली थीं।  वैसे ही जैकलीन को अपनी मां की तबीयत का पता चला तो वह सब कुछ छोड़ मुंबई वापस आ गई थीं और अपनी मां की देखभाल कर रही थीं।

 

Related Articles

Back to top button