ITI वालों के लिए बिजली विभाग में 1553 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी

Bumper recruitment in electricity department: अगर आप 10वीं पास हैं और आपने आईटीआई किया है, तो आपके पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. आपकी सरकारी नौकरी की तलाश जल्द खत्म हो जाएगी, क्योंकि आप जूनियर लाइनमैन के पद पर नौकरी पा सकते हैं.
तेलंगाना लिमिटेड साउदर्न डिस्ट्रीब्यूशन इलेक्ट्रिक कंपनी यानी टीएसएस पीडीसीएल ने जूनियर लाइनमैन के पदों पर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर लाइनमैन के 1553 पदों पर युवाओं की नियुक्ति की जाएगी. इस संबंद में टीएसएस पीडीसीएल की तरफ से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी गई है.
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, जूनियर लाइमैन के पदों पर ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआत 8 मार्च से हो जाएगी. उम्मीदवारों को बताया जाता है कि वे 28 मार्च तक इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं. जूनियर लाइनमैन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. इसके लिए उम्मीदवारों को TSSPDCL की वेबसाइट tssouthernpower.cgg.gov.in पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है.
Bumper recruitment in electricity department एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो 10वीं पास कर आईटीआई करने वाले उम्मीदवार लाइनमैन के पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. उनके पास इलेक्ट्रिकल ट्रेड/वायरमैन में क्वालिफिकेशन होनी चाहिए. इसके अलावा, इलेक्ट्रिकल ट्रेड में दो साल का इंटरमीडिएट वोकेशनल कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं. जूनियर लाइनमैन के पदों के लिए वे उम्मीदवार ही अप्लाई कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 साल से लेकर 35 साल के बीच है



