ITI में 23 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाज के दौरान हुई मौत – RGH NEWS
देश

ITI में 23 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाज के दौरान हुई मौत

नागपुर : महाराष्ट्र में नागपुर शहर के एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने वाली 23 वर्षीय छात्रा की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि रानी अमरदीप धनविजय ने छह मार्च को संस्थान के परिसर में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था और कुछ विद्यार्थियों ने उसे बेहोश पाया था।

उन्होंने बताया कि छात्रा को अस्पताल ले जाया गया जहां शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि धंतोली पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और इस घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button