रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

ITI कॉलेज के पीछे मैदान पर जुआ खेलते जुआरियों पर सरिया पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

*रायगढ़* । थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक के.के. पटेल के नेतृत्व में दिनांक 10.01.2022 को आईटीआई कॉलेज के पीछे मैदान पर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे जुआरियों पर सरिया पुलिस द्वारा जुआ रेड कार्रवाई की गई है, जिसमें 4 जुआरियान पकड़े गये हैं ।

दिनांक 10/01/2022 को थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल हमराह आरक्षक गोपाल कुमार डनसेना, दिलीप कुमार साहा, विपिन कुमार देहरी और अशोक कुमार पटेल के साथ शासकीय वाहन में टाउन पेट्रोलिंग किया जा रहा था । इसी दरम्यान उनि के.के. पटेल को मुखबिर से सूचना मिला कि ITI कालेज सरिया के पीछे मरघटी के पास मैदान में कुछ जुवाडियान तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा स्टाफ के साथ घेराबंदी कर जुआ रेड कार्रवाई किया गया । पुलिस को आता देख कर कुछ जुवाडियान मौके से भाग गये मौके पर चार जुवाडियान (1) सुनील यादव पिता स्व0 लक्ष्मीनारायण यादव उम्र 34 वर्ष सा0 सरिया वार्ड क्र0 14 (2) अरूण सिदार पिता स्व0 पिताम्बर सिदार उम्र 25 वर्ष सा0 सरिया वार्ड क्र0 03 (3) रोशन कुमार प्रधान पिता मनबोध उम्र 28 वर्ष सा0 सरिया वार्ड क्र0 03 (4) प्रशांत दास पिता रसिक किशोर दास उम्र 36 वर्ष सा0 सरिया वार्ड क्र0 12 थाना सरिया जिला रायगढ़ पकड़े गये जिनके फड एवं पास से नगदी रकम 2,120 रूपये एवं 52 पत्ती तास की जप्ती की गई है । जुआरियों पर 13 जुआ एक्ट के तहत थाना सरिया में कार्रवाई की गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button