देश

ISRO ने जताई आशंका.. ऐसे में पलक झपकते ही ख़त्म हो जाएगा पूरा मिशन

Pragyan Rover Live Video नई दिल्ली : भारत चाँद फतह करने में कामयाब रहा। पहली बार की नाकामी से सीख लेते भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने 23 अगस्त 2023 को जो कारनामा किया, पूरी दुनिया उसकी गवाह बनी। भारत का महत्वकांक्षी मिशन चंद्रयान सफल रहा और इस तरह चाँद पर अपने यान की सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया। जाहिर है भारत की इस उपलब्धि से पूरी दुनिया के अंतरिक्ष विज्ञान जगत में ख़ुशी का माहौल है। विदेशी एजेंसिया और उनके वैज्ञानिक जानते है कि भारत की इस कामयाबी का फायदा न सिर्फ भारत को होगा बल्कि आने वाले दिनों में पूरी दुनिया को चाँद से जुड़े रहस्यों को समझने में मदद मिलेगी।

Read more: Raigarh News: रायगढ़ के फायर ब्रांड कांग्रेस नेता विभाष सिंह ठाकुर प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सचिव बने

ख़त्म हो जाएगा अभियान

Pragyan Rover Live Video इस पूरी सफलता के साथ ही इसरो पूरे मिशन के नाजुक पहलुओं को लेकर भी इसरो चिंतित है। इसरो का मानना है कि चंद्रयान भले ही चाँद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर गया हो लेकिन इसके रोवर पर ख़तरा मंडराता रहेगा। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को लेकर इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ का कहना है कि ‘चन्द्रमा में वायुमंडल की अनुपस्थिति के कारण कोई भी ऑब्जेक्ट्स कभी भी रोवर से टकरा सकता है। ऐसे में अगर कोई छोटा सा वस्तु या एस्टरॉयड प्रचंड वेग से रोवर से टकराता है तो रोवर पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा।”

Related Articles

Back to top button