देश

ISRO ने बताए चंद्रयान-3 मिशन के 3 बड़े मकसद

Chandrayaan-3 नई दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) पर दुनिया भर के वैज्ञानिकों सहित आम लोगों की भी नजरें गड़ी हैं. चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 का रोवर ‘प्रज्ञान’ चांद के राज जानने के लिए शिव शक्ति प्वाइंट पर लगातार चहलकदमी कर रहा है. इस बीच इसरो ने इस मिशन के 3 बड़े मकसद बताए हैं, जिनमें से 2 काम पूरे हो चुके हैं, जबकि तीसरे पर काम चल रहा है.

Read more: मार्केट में आने वाला है Rollable स्मार्टफोन, जानें अमेजिंग फीचर्स

Chandrayaan-3 इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके बताया कि ‘चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का काम पूरा हुआ. चंद्रमा पर रोवर के घूमने का प्रदर्शन पूरा हुआ. इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन चल रहा है. सभी पेलोड सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं.’

Related Articles

Back to top button