IRDAI New Advisory: हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉल‍िसी को लेकर IRDAI ने जारी की एडवाइजरी – RGH NEWS
देश

IRDAI New Advisory: हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉल‍िसी को लेकर IRDAI ने जारी की एडवाइजरी

IRDAI Health Insurance Advisory For Even Healthcare: अगर आप भी इलाज के बढ़ते खर्च से परेशान हैं और हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉल‍िसी (Health Insurance Policy) खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. दरअसल,कोरोना काल के बाद हेल्थ इंश्‍योरेंस पॉल‍िसी खरीदने वालों की संख्‍या तेजी से बढ़ी है. इसी बीच इंश्‍योरेंस रेग्‍युलेटर भारतीय बीमा न‍ियामक व व‍िकास प्राध‍िकरण (IRDAI) ने एडवाइजरी जारी किया है. कोरोना काल से पहले ट‍ियर-1 स‍िटी में हेल्‍थ इंश्‍योरेंस खरीदने वालों की संख्‍या सबसे ज्‍यादा होती थी, लेकिन अब अब ट‍ियर-2 और ट‍ियर-3 स‍िटी में भी लोग  हेल्‍थ इंश्‍योरेंस खरीद रहे हैं.

हेल्‍थ इंश्‍योरेंस के लिए जारू हुई एडवाइजरी 

कई बार हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉल‍िसी लेते समय गलती हो जाती है, जो आपके लिए आगे चल कर परेशानी बन जाती है. दरअसल, लोग हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉल‍िसी इसलिए लेते हैं क्योंकि क‍िसी भी तरह की मेड‍िकल इमरजेंसी होने पर हेल्‍थ इंश्‍योरेंस प्‍लान इलाज में आपकी आर्थ‍िक रूप से मदद करता है. लेक‍िन आजकल कई कंपनीज गलत तरीके से प्‍लान बेंच रही है, जिससे आगे चल कर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसमें आगे चल कर आपका पैसा डूब भी सकता है. ऐसे में लोगों को अलर्ट रखने के लिए इंश्‍योरेंस रेग्‍युलेटर भारतीय बीमा न‍ियामक व व‍िकास प्राध‍िकरण (IRDAI) ने एडवाइजरी जारी की है.

इन बैटन का रखें ध्यान 

हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉल‍िसी खरीदते समय कई बार लोग जल्दबाजी कर देते हैं, या उनसे चूक हो जाती है. आजकल लोग ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म से पॉल‍िसी लेते हैं, ऐसे में इरडा ने सलाह दी है क‍ि आप जिस कंपनी से पॉल‍िसी खरीद रहे हैं वो इसके ल‍िए रेग्‍युलेटर से अध‍िकृत है या नहीं, इसका ध्यान जरूर रखें. वरना आपको आगे चल कर चूना लग सकता है.

कैसे चुनें हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉल‍िसी 

अगर आपको भी हेल्थ पॉलिसी लेना है तो सबसे पहले अधिकृत कंपनी से ही लें. इंश्‍योरेंस रेग्‍युलेटर (IRDAI) ने अपनी वेबसाइट पर एक अनध‍िकृत और अपंजीकृत कंपनी के बारे में लोगों को सचेत क‍िया है. हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉल‍िसी लेने से पहले कंपनी की पड़ताल जरूर कर लें. इससे पहले 13 अप्रैल 2022 को इरडा ने नोट‍िस जारी कर कहा था क‍ि इवेन हेल्‍थकेयर प्राइवेट ल‍िम‍िटेड (Even Healthcare Pvt Ltd) एक अनध‍िकृत कंपनी है और यह इरडा से रज‍िस्‍टर्ड नहीं है. इसल‍िए इसके ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म https://even.in से हेल्‍थ इंश्‍योरेंस लेने पर आप धोखाधड़ी के श‍िकार हो सकते हैं. यानी आप किसी भी कंपनी की जांच किए बिना पॉलिसी न लें.

Related Articles

Back to top button